श्री गंगानगर

रुकिए! हमें आपकी गाड़ी चैक करनी है…

-श्रीकरणपुर में आवागमन के मार्गों पर लगे नाके, वाहनों की हो रही सघन जांच
1 minute read
car cheeking
रुकिए! हमें आपकी गाड़ी चैक करनी है...

श्रीकरणपुर.

यह जो ‘बैरियर’ आप देख रहे हैं किसी अन्तरराज्यीय सीमा में प्रवेश के लिए लगे चैकिंग प्वाइंट की नहीं बल्कि कस्बे के बाहर भुट्टीवाला मार्ग पर आंदोलनकारी किसानों की ओर से लगाए गए नाके की है। वाहनों की जांच के लिए यहां किसानों ने टैंट वगरैह लगाकर नाका बना रखा है। जहां आराम के लिए गद्दे व गर्मी से बचाव के लिए कूलर आदि की व्यवस्था भी की गई है।

पुलिस ने भी नहीं की कभी इतनी सघन जांच...

गौरतलब है कि कस्बे में दूध, फल व सब्जी की आवक रोकने के लिए गंगानगर किसान समिति के तत्वावधान में सभी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं। और वहां वाहन रुकवाकर बाकायदा उनकी डिक्की तक खुलवाकर जांच की जा रही है। कई नाकों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वाहनों की जांच कर आगे भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसी ‘सघन’ जांच तो कभी खुद पुलिस ने भी नहीं की। हालांकि इस जांच से कुछ लोग परेशान जरूर होते हैं लेकिन इस संबंध में किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

गंगानगर किसान समिति के जिला कोषाध्यक्ष चमकौरसिंह बराड़ ने बताया कि गांव बंद आंदोलन को सफल बनाने के लिए यह नाके बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है। लेकिन किसी भी वाहन चालक से अभी तक बदतमीजी नहीं की गई। इसके लिए समिति के कई पदाधिकारी नजर रखे हुए हैं।

गैर कानूनी है वाहन जांच मगर...

‘सडक़ मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करना गैर कानूनी है। लेकिन किसान आंदोलन के चलते ऐसा हो रहा है। वाहन रोकने पर किसी को परेशानी या बदतमीजी संबंधी फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी कोई शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं से रविवार को इस संबंध में वार्ता कर चेतावनी भी दी गई है।’ विजय मीणा, थानाधिकारी श्रीकरणपुर।

Published on:
04 Jun 2018 09:40 am
Also Read
View All
₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर वीडियो

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त

श्रीगंगानगर: ₹50 हजार देकर ‘यहोवा की शरण’ में बुलाने का खेल! अनूपगढ़ में धर्मांतरण का खुलासा, पंजाब से जुड़े तार

Rajasthan Accident: सड़क हादसे ने छीन लिया जीवनसाथी, शादी के 4 महीने बाद हो गई पति की मौत