श्री गंगानगर

Video: किसानों का जाम लगातार दूसरे दिन जारी

स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 9:16 AM IST
farmer strike

अनूपगढ.

स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने किसानों के बैंकों के कर्ज माफ करवाने नहरों में पूरा पानी चलानेआवारा पशुओं का स्थाई हल निकालने बीमा क्लेम का सही निर्धारण करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे किसानों द्वारा शुरू किया गया चक्का जाम आज लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव रोशन लिम्बा सुनील गोदारा तथा राजेन्द्र चलाना के नेतृत्व में लगाए जाम का दशमेश टैक्टर ट्राली यूनियन तथा टैम्पू यूनियन पल्लेदार यूनियन वेअर हाउस यूनियन मजदूर मिस्त्री यूनियन ने भी समर्थन कर रहे है।उक्त यूनियन के पडाधिकारी कल दोपहर 12 बजे से लगातार शहर के उधम सिंह चौक पर ही डेरा जमाए हुए है।

जाम लगने से रोडवेज ने अपनी बसों का संचालन भी बन्द कर दिया है। राजस्थान राज्य परिवहन पथ निगम के अनूपगढ आगार महेंद्र बुट्टर ने भी उधम सिंह चौक पर आकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अनूपगढ से गंगानगर बीकानेर तथा हनुमानगढ के रास्तों पर जाम होने के कारण बसों का संचालन बन्द रखा गया है। किसानों की कई वाहन चालकों से झड़प भी हुई।किसानों ने रोडवेज बसों के अलावा कारों जीपों तथा मोटरसाइकिल तक को जाम को पार नही करने दिया।

जाम लगने से यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोग बाग भारतीय रेल से रास्ता बदल कर गंतव्य स्थान पर जा रहे है। किसान सभा के सुनील गोदारा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार उनको हल्के में रही है। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें नही मां ली जाती यह जाम अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को किसानों ने उधम सिंह चौक पर ही भोजन किया था जिसका लंगर की व्यवस्था सभी किसानों ने अपने गांवों से की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते चेत जाए नही तो किसानों को कड़ा रुख इख्तियार करना पड़ेगा। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी उधम सिंह चौक पर मौजूद रहा। गत रात्रि उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद भी उधम सिंह चौक पहुंचे और वार्ता का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारियों ने बताया कि उनकी मांगें पूरी हिने तथा प्रदेश व्यापी निर्देशों पर ही यह जाम खुलेगा।

Updated on:
13 Sep 2017, 9:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन