श्री गंगानगर

गन्ने के खेतों में उठने लगी गुड़ की महक, अनूपगढ़ में तैयार हो रहा देशी गुड़

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
farmer
गन्ने के खेतों में उठने लगी गुड़ की महक, अनूपगढ़ में तैयार हो रहा देशी गुड़

अनूपगढ़.

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतरोड़ा सहित अन्य इलाकों में गन्ने की फसल तैयार हो चुकी है । इसके साथ ही गन्ने से गुड़ बनाने का काम पारम्परिक तरीकों से शुरू कर दिया गया है। किसानों ने कोल्हू चलाकर गन्ना पिराई शुरू कर दी है। गन्ने के रस को बड़ी-बड़ी कढाइयों में उबालकर तथा ठंडा कर गुड़ बनाया जा रहा है। खेत से गन्ना काटने के बाद उसके पत्ते अलग कर ट्रैक्टर के माध्यम से कोल्हू चलाया जा रहा है। इस तरह पिराई कर गन्ने का रस निकाला जा रहा है। उसे कढ़ाई में डालकर घंटो गर्म कर गाढा किया जाता है। उसके बाद किसी अन्य बर्तन में रखकर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू तैयार किए जाते हैं।

क्षेत्र के किसान महेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि हम गुड़ तैयार कर रहे हैं। यह गुड़ बिना केमिकल तैयार किया जाता है। इसमें शुद्ध सरसों का तेल डाला जाता है । इससे गुड़ मुलायम रहता है तथा इसमें हलका लाल रंग मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। क्षेत्र में ताजा गुड़ की मांग होने से भाव अच्छा मिलता है।

Published on:
03 Mar 2019 12:43 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद