श्री गंगानगर

घर के स्टोर में लगी आग कपड़े व घरेलू सामान जला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
घर के स्टोर में लगी आग कपड़े व घरेलू सामान जला

श्रीगंगानगर.

शहर में सेतिया फॉर्म में बेगाराम रोड पर गली नंबर दस में बुधवार दोपहर बाद एक मकान में ऊपरी मंजिल पर स्टोर में आग से लगने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि बेगाराम रोड पर गली नंबर दस में कुंदनझा पुत्र दयानंद के मकान में ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में स्टोर बना रखा है। जिसमें बिस्तर, चारपाई, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट होने से कपड़ों आदि में आग लग गई।

कमरे से धुअं उठता देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस व दमकलकर्मियों को दी गई।

सूचना मिलने पर सेतिया फॉर्म पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखे कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जल गया।

शहर में सेतिया फॉर्म में बेगाराम रोड पर गली नंबर दस में बुधवार दोपहर बाद एक मकान में ऊपरी मंजिल पर स्टोर में आग से लगने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल ने आग पर काबू पाया।

इस दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि बेगाराम रोड पर गली नंबर दस में कुंदनझा पुत्र दयानंद के मकान में ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में स्टोर बना रखा है। जिसमें बिस्तर, चारपाई, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट होने से कपड़ों आदि में आग लग गई।

कमरे से धुअं उठता देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस व दमकलकर्मियों को दी गई।

Published on:
30 Aug 2018 11:23 am
Also Read
View All
Janani Express Ambulance: 8 साल बाद फिर सड़कों पर दौड़ेगी 104 जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस, प्रसूताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा

श्रीगंगानगर : LPG सिलेंडर की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को मिला सस्ता विकल्प, शहर में तेजी से बढ़े पीएनजी कनेक्शन

राजस्थान के शहर में 1000 करोड़ के निवेश का यूरोपीय स्टाइल मार्केट, लग्जरी सुविधाओं के साथ लोगों को मिला रोजगार

Sri Ganganagar: कॉलेज स्टूडेंट बनकर छिपा था लॉरेंस गैंग का ईनामी बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामले में था फरार

Sri Ganganagar: शादीशुदा पड़ोसी के साथ राजस्थान में मिला पंजाब की युवती का शव, 10 दिन से लापता थे दोनों