श्री गंगानगर

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
devotees
devotees

श्रीगंगानगर.

भगवान शिव को अत्यंत प्रिय श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सुबह करीब चार बजे से श्रद्धालु शिव मंदिरों का रुख करते नजर आए वहीं जलाभिषेक का क्रम शाम तक जारी था। पूरा दिन भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, दही, विल्वपत्र, यज्ञोपवीत, प्रसाद, पुष्प, आक, धतूरा आदि चढ़ाए गए। शिव के जलाभिषेक के साथ ही मंदिरों में रुद्राभिषेक का क्रम भी शुरू हो गया।

गूंजा बम-बम भोले
शहर के प्राचीन शिवालय ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे सुबह से ही गूंजने लगे। यहां महंत कैलाशनाथ की देखरेख में पूरा दिन जलाभिषेक और दर्शनों का क्रम चला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर के दिलीप गहलोत ने बताया कि मंदिर में श्रावण मास कथा का आयोजन किया जा रहा है तथा शाम को भजन कीर्तन हो रहा है।

हनुमानगढ़ मार्ग स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गोशाला के राधा गोविंद मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। यहां पंडित मदन खंडेलवाल के निर्देशन में पूजा अर्चना का दौर चला।

इन मंदिरों में भी हुए आयोजन
इसके अलावा शहर के श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर, धानमंडी स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित शिवमंदिर, हाउसिंग बोर्ड के शिवालय, चहल चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर, एसएसबी मार्ग स्थित शिव मंदिर, जी ब्लॉक पार्क स्थित शिव मंदिर, पुरानी आबादी के शिव गणेश मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में पूरा दिन भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ।

Published on:
30 Jul 2018 09:45 pm
Also Read
View All
Sri Ganganagar : श्रीगंगानगर में खुजली-फंगल संक्रमण का कहर, OPD में रोज पहुंच र​हे करीब 150 लोग, जानें बचाव के उपाय

राजस्थान में MSP पर गेहूं खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, 9 जिलों में 163 करोड़ के भुगतान की जांच शुरू

श्रीगंगानगर में नकली सैन्य वर्दी सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 1,000 मीटर कपड़ा जब्त, कई दुकानों पर हुई छापेमारी

Sri Ganganagar : जिस भाई पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने चाय बनाने के बहाने घर बुलाया, कुल्हाड़ी से की बहन की हत्या

राजस्थान: फर्जी डिग्री मामले में MLA जयदीप बिहाणी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के आदेश, SP-IG को सख्त निर्देश