श्री गंगानगर

स्वाइन फ्लू के पांच और रोगी मिले, 23 तक पहुंचा आंकड़ा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
health
स्वाइन फ्लू के पांच और रोगी मिले, 23 तक पहुंचा आंकड़ा

स्वाइन फ्लू के पांच और रोगी मिले, 23 तक पहुंचा आंकड़ा

-शुरू हुआ स्क्रीनिंग का अभियान, स्वास्थ्य दल पहुंच रहा घर-घर-कल तक चलेगा अभियान, कंट्रोल रूम स्थापित,छुट्टियां रद्दश्रीगंगानगर. इलाके में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार व सोमवार को जिले में पांच और रोगियों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 23 रोगियों की पहचान हो चुकी है। इनमें से चार रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 21 रोगी मिलने और दो रोगियों की मौत की पुष्टि कर रहा है। जबकि जिले में हर ब्लॉक में रोगी मिल रहे हैं।
वहीं, मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू के मद्देनजर जिले में सोमवार से प्रदेशव्यापी स्वाइन फ्लू स्क्रीनिंग और रोकथाम अभियान शुरू हुआ। जिला मुख्यालय आशा सहयोगिनियों, नर्सिंग स्टूडेंट्स और स्वास्थ्य कार्मिकों के दल को सीएमएचओ डॉ.नरेश बंसल व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य ने प्रशिक्षित कर रवानगी दी। इसी तरह खण्ड स्तर से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक यह अभियान प्रारंभ हुआ जो 23 जनवरी तक चलेगा। इसके साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने विभाग के सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सा मंत्री डॉ.शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि बिना अनुमति अवकाश पर रहने वाले, निर्धारित समय पर चिकित्सालय में नहीं आने वाले और अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के प्रकोप के चलते सभी चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के अवकाश निरस्त किए गए हैं। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशों पर स्वाइन फ्लू की प्रभावी रोकथाम करने के लिए प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया जाएगा।
-------------

कंट्रोल रूम भी स्थापित किया--- विभाग ने प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 0154-2445071 पूर्व में जारी किया जा चुका है। आमजन विभागीय अधिकारी डॉक्टर बजरंग के मोबाइल नंबर पर 9460168003 एवं 8949763505 संपर्क कर स्वाइन फ्लू संबंधी जानकारी ले सकते हैं। कोई सूचना देने के लिए ऑपरेटर शेरसिंह के मोबाइल नंबर 9079276660 एवं 9462176648 पर संपर्क साधा जा सकता है।

Updated on:
22 Jan 2019 11:48 am
Published on:
22 Jan 2019 11:48 am
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद