
श्रीगंगानगर.
लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने बुधवार रात को कस्बे में चक केरा मोड पर हथियारों के साथ डकैती का षड्यंत्र रचते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, एक गंडासी व पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में किसी राहगीर पर धावा बोलने का इंतजार करना बताया।
पुलिस ने बताया कि रात को थाना प्रभारी तेजवंत सिंह मय जाब्ते के इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कस्बे के बाहर चक केरा मोड पर सडक़ किनारे पेड़ों के पास कुछ हलचल हुई। पुलिस आवाज लगाई तो वहां से पांच युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास दो बाइक, तीन देशी पिस्टल, एक गंडासी व पांच जिंदा कारतूस मिले।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किसी राहगीर पर धावा बोलकर नकदी व वाहन छीनने का इंतजार करना बताया। पुलिस ने गांव केराचक निवासी विकास उर्फ विक्की पुत्र रामलाल, दिनेश पुत्र रामलाल, 9 एलएलजी निवासी बजरंग पुत्र देवीलाल, चक केरा निवासी मेजरसिंह पुत्र बलदेव सिंह व निर्मल सिंह पुत्र सुखराज को डकैती का षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Read More News ...
सफाईकर्मी गायब, कचरा सड़कों पर और अधिकारी 'बेबस' - https://goo.gl/Me4AVJ
99 साल लीज की बंदिशें खत्म, मिलेगा फ्री होल्ड पट्टा - https://goo.gl/48h6ri
जिले की नौ पंचायत समितियों के विकास अधिकारी पाबंद - https://goo.gl/wwvh7K
पुल के निर्माण के चलते रेल सेवाएं प्रभावित - https://goo.gl/NyydDc
गांवों में पानी गुणवत्ता की असल हकीकत - https://goo.gl/EhEkAx
एफसीआई का भर गया अन्न का कटोरा - https://goo.gl/kFx9Ka
संसाधनों का अभाव, नफरी का टोटा - https://goo.gl/5YL1Y7
ऊंट के मुंह में जीरे के समान बजट - https://goo.gl/MAo3dB
एसडीएम कार्यालय पर सिंचाई पानी देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन - https://goo.gl/mhgfGn