श्री गंगानगर

आयुष्मान भारत में शामिल होंगी जिले की चार पीएचसी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 9:29 PM IST
pic
demo pic

-स्वाधीनता दिवस पर शुरू होगी आयुष्मान भारत योजना
श्रीगंगानगर.

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी व जन स्वास्थ्य कल्याणकारी आयुष्मान भारत योजना में हमारे जिले के भी चार स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए गए हैं। इन केंद्रों को अपडेट किया जा रहा है। पन्द्रह अगस्त से शुरू होने वाली केन्द्र सरकार की इस योजना का प्रारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। योजना के तहत राज्य के 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 100 उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 25 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए गए हैं, जिन्हें अब स्वास्थ्य कल्याण केंद्र के रूप में अपडेट किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ.नरेश बंसल ने बताया कि कार्मिकों को छह माह का ब्रिज कोर्स करवा दिया गया है और उनका चयन हो चुका है।

सीओआईसी विनोद बिश्रोई के अनुसार आयुष्मान भारत में चयनित स्वास्थ्य केंद्रों की सूची राज्यस्तर से जारी की गई है। इसमें श्रीकरणपुर ब्लॉक की 61एफ, श्रीगंगानगर ब्लॉक की कोनी, सादुलशहर ब्लॉक की मोरजण्डा और श्रीगंगानगर ब्लॉक का सुजावलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

इन केन्द्रों में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी जैसे सास-बहु सम्मेलन, महिला मण्डल, युवा मण्डल, दंपती दल की बैठकें नियमित हो सकेंगी। इसके आयोजन के लिए आशाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। महिला मरीजों की जांच के लिए प्राइवेसी की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाएगी। सामान्य प्रसव के लिए दवाइयां व उपकरण आदि की व्यवस्था होगी। वजन मशीन, बीपी मापक, परीक्षण टेबल, ड्रेसिंग ड्रम आदि खरीदे जा सकेंगे। भवन पर आईईसी व पेंटिंग आदि व्यापक स्तर पर होगी। विशेष कार्य करने पर संबंधित आशा या ग्रामीण को पुरस्कृत किया जा सकेगा। आपदा व बीमारी के प्रकोप के समय पर पर्याप्त दवा उपलब्ध होगी।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा