श्री गंगानगर

मोदी की जीत पर यूं किया खुशी का इजहार……वॉशिंग सेंटर संचालक ने शुरू की कारों की नि:शुल्क धुलाई

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
car washing
मोदी की जीत पर यूं किया खुशी का इजहार......वॉशिंग सेंटर संचालक ने शुरू की कारों की नि:शुल्क धुलाई

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में भाजपा सरकार बनने की तैयारी के बीच कस्बे का एक कार वाशिंग सेंटर संचालक ऐसा भी है जिसने जीत का जश्र अलग ही तरीके से मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक इस व्यक्ति ने अपने कार वाशिंग सेंटर में शुक्रवार शाम तक कारों की धुलाई नि:शुल्क करने का निर्णय किया है। शुक्रवार सुबह से उसके कार वाशिंग सेंटर पर कारों की नि:शुल्क धुलाई की जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक वे करीब सत्तर कारों की नि:शुल्क धुलाई कर चुके थे।

गिल्होत्रा कार वाशिंग के संचालक ने बताया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक हैं। गुरुवार को मोदी को बहुमत मिलने की जानकारी मिलने के साथ ही उन्होंने शुक्रवार के लिए नि:शुल्क कार धुलाई की घोषणा कर दी। सुबह से लोग उसके सेंटर पर कार धुलाई के लिए पहुंचने लगे। दोपहर तक वे करीब सत्तर कारों की धुलाई कर चुके थे। उन्होंने बताया कि उनका इलाका बीकानेर संसदीय क्षेत्र में है तथा उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जीत या हार से कोई लेना देना है। वे केवल नरेंद्र मोदी को बहुमत और फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते थे। ऐसा होने पर उन्होंने नि:शुल्क कार धुलाई का यह ऑफर दिया है।

Published on:
24 May 2019 01:27 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद