श्री गंगानगर

गणेशगढ़ के आठ युवा व पांच बाल अपचारियों ने बनाई गैंग

आठ आरोपित गिरफ्तारदो दर्जन बाइक चोरी, एक दर्जन घरों, दुकान और एटीएम पर चोरियां का खुलासा
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2017, 8:59 AM IST
crime

श्रीगंगानगर.

लालगढ़ जाटान, चूनावढ़, कोतवाली, सादुलशहर चारों पुलिस थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात में एक दो नहीं बल्कि गणेशगढ़ गांव के 13सदस्यीय गिरोह ने अंजाम दिया था। यह खुलासा लालगढ़ थाना प्रभारी गुरमेल सिंह की अगुवाई में गठित विशेष पुलिस दल ने किया है। इस दल ने गांव गणेशगढ़ के आठ युवा आरोपितों को गिर$फतार कर पूछताछ की तो अब तक चार पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले साल से अब तक हुई चोरियों की वारदातों का खुलासा हुआ।

यहां तक कि बनवाली और मम्मडख़ेड़ा में एटीएम से रुपए चुराने की कोशिश भी की लेकिन वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। पिछले साल नोटबंदी के बाद इलाके में दो बैंकों के ताले तोडऩे की वारदातों में इस गिरोह के तार जुडऩे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अब तक इस गिरोह ने दो दर्जन बाइक चुराने और एक दर्जन विभिन्न घरों, दुकानों, बैकों, एटीएम केबिन में चोरियां स्वीकारी हैं। हालांकि, पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी की बाइक, सीपीयू, मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे, सौर ऊर्जा प्लेट, सौर ऊर्जा कन्ट्रोलर आदि उपकरण भी बरामद किए हैं।


सांझ ढलते ही सक्रिय हो जाता था यह गिरोह
थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जांच में गणेशगढ़ के 24 वर्षीय जगदीश पुत्र रामचन्द्र नायक, 22 वर्षीय कालू उर्फ दिनेश पुत्र अमरसिंह नायक, 20 वर्षीय बृजमोहन पुत्र मामराज नायक, 20 वर्षीय विष्णु पुत्र लालचंद मेघवाल, 20 वर्षीय महेन्द्र कुमार पुत्र भूरामराम नायक, 19 वर्षीय सुभाष पुत्र सोहनलाल नायक, 19 वर्षीय अभिमन्यु उर्फ मनु पुत्र जगदीश नायक, 22 वर्षीय सुनील पुत्र सोहनलाल नायक को गिरफ्तार किया। जबकि, पांच बाल अपचारियों को पूछताछ के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। इन बाल अपचारियेां कोकिशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। यह गिरोह वारदात के लिए सांझ ढलते ही सक्रिय हो जाता था और मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे दता था।


ऐसे आए पकड़ में, फिर खुलने लगी परतें
गणेशगढ़ के सरकारी स्कूल में 5 नवम्बर की रात को अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर वहां से कम्प्यूटर, सीसी टीवी कैमरे, डीवीआर और एक एलईडी चोरी कर लिया। इस तरह 15 नवम्बर की रात को गणेशगढ़ की नायक धर्मशाला के आगे से एक बाइक चोरी हो गया था। इन दोनों चोरी की वारदातों की जांच जब शुरू हुई तो यह बात सामने आई कि इन वारदतों में इलाके का ही कोई जानकार शामिल है, जिसे वारदात स्थल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है।

इस पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लालगढ़ एसएचओ के अलावा सादुलशहर के सीआई बलराज सिंह मान, गणेशगढ़ चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने एक आरोपित को संदेह के आधार पर काबू किया गया, पूछताछ में अपने साथियों के नाम बता दिए। आसपास इलाके में हुई वारदातों को स्वीकारा तो पूरी गैंग को काबू कर लिया गया।

Updated on:
22 Dec 2017, 8:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला