श्री गंगानगर

गणगौर की धूम: राजस्थानी लोकगीतों और नृत्यों से झूम उठा रामनगर

- महिला पार्क में कलाकारों ने जमाया रंग, विजेताओं को मिला इनाम

less than 1 minute read


श्रीगंगानगर। रामनगर पुरानी आबादी के महिला पार्क में आयोजित गणगौर मेले में राजस्थानी लोकगीतों और कलाकारों के नृत्य ने पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले में इतनी भारी भीड़ जुटी कि पुलिस को सुरक्षा के लिए जाब्ता लगाना पड़ा। राजस्थानी गीतों पर कलाकारों के भावपूर्ण नृत्य को देखकर महिलाओं और बच्चों ने खड़े होकर जोरदार तालियां बजाईं। इस प्रकार कलाकारों ने राजस्थानी संस्कृति और लोक कला को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मेले में ईसर-गणगौर का पूजन भी किया गया। महिलाएं अपने घरों से छोटी गणगौर लेकर ढोल की थाप पर नाचती हुई पंडाल में पहुंचीं, जिससे उत्सव की रंगत और बढ़ गई। कार्यक्रम संयोजिका माधुरी कंवर ने बताया कि पायल कंवर ने “चांद चढ़ो”, संतोष ने “घूड़लो घूमेला” जैसे राजस्थानी लोकगीतों पर प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा मनल, राधिका स्वामी, गुरलीन, चेष्टा, अराध्या कालड़ा, स्नेहा वर्मा, इंवाशी, साधना, हिमांशी, नीलू, जैस्मिन आदि कलाकारों ने हरियाणवी और राजस्थानी गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन मुनीश लडढा ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी, उनकी पत्नी रंजनाबिहाणी, कोमल कोठारी, समिति अध्यक्ष हिम्मत सिंह, विक्की राठौड़, पारीक समाज के अध्यक्ष श्रवण पारीक, शशि मोदी, सीता स्वामी आदि साक्षी बने। इस मेले में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान राधिका स्वामी ,द्वितीय स्थान इशानी व आराध्या,तृतीय स्थान मायरा,गुरलिन्, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्रगति स्वामी ,द्वितीय स्थान ऋतु, तृतीय स्थान मनल ने प्राप्त किया । राजस्थानी वेशभूषा में श्रृंगार कर आई महिलाओं में प्रथम पुरुस्कार संतोष वर्मा ,द्वितीय पुरुस्कार सोनिया सोनी , तृतीय स्थान साक्षी ने प्राप्त किया । अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित भी किया । निर्णायक मंडल में रीमा शर्मा, ज्योत्सना पारीक, शालू सरदाना रही।



Published on:
21 Mar 2026 11:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर