
श्रीगंगानगर सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत करने के तहत केंद्र सरकार ने नई रेल लाइनों पर काम तेज किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि राजस्थान के बॉर्डर एरिया में कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनका लाभ श्रीगंगानगर को मिलेगा। अनूपगढ़-बीकानेर के बीच प्रस्तावित 187 किमी नई रेल लाइन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। करीब 2277 करोड़ रुपए की इस परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और यह स्वीकृति के अगले चरण में है। 2026-27 के बजट में रेलवे को 2.78 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
इस रेल लाइन के बनने से श्रीगंगानगर का सीमावर्ती क्षेत्र सीधे बीकानेर से जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा में समय बचेगा। जैसलमेर-बाड़मेर-भीलड़ी (380 किमी) और खाजूवाला-जैसलमेर (260 किमी) लाइनों पर सर्वे जारी है। इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी, कृषि परिवहन आसान होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेगे। पर्यटन व सामरिक मजबूती को भी लाभ मिलेगा।
Published on:
19 Mar 2026 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
