श्री गंगानगर

विक्की गौंडर एनकाउंटर : तीन-चार बार पहले भी ढाणी में आए थे गैंगस्टर

- अब तीन दिन पहले ही यहां पहुंचे थे

2 min read
police deployed in dhani

- अब तीन दिन पहले ही यहां पहुंचे थे
श्रीगंगानगर.

हिंदुमलकोट थाना इलाके में 26 जनवरी की शाम को दर्शनसिंह की ढाणी में पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विक्की गौंडर व उसके दो साथी यहां पहले भी तीन-चार बार आकर ठहरे थे। अब यह तीनों ढाणी में तीन दिन पहले ही आए थे।

एनकाउंटर मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दर्शनसिंह की ढाणी निवासी लखविंद्र से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि गैंगस्टर विक्की गौंडर व उसके साथी उसके पास पहले भी तीन-चार बार यहां आकर ठहरे थे।वह जानता था कि विक्की गौंडर पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है और जेल से फरार है। पंजाब पुलिस के साथ एनकाउंटर से पहले करीब तीन दिन से यहां ठहरे थे, जिसका पता पंजाब पुलिस को चल गया। पंजाब पुलिस ने ढाणी के उस कमरे की घेराबंदी कर ली और उनको समर्पण के लिए कहा लेकिन गैंगस्टर्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पंजाब पुलिस की गोली लगने से तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में पंजाब के पटियाला के सीआई विक्रमजीत सिंह ने हिन्दुमलकोट थाने में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग व मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हथियारों को भेजा जाएगा एफएसएल जांच के लिए

- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को पंजाब पुलिस ने हिन्दुमलकोट थाना पुलिस को सौंप दिया था। इन हथियारों को जांच के लिए जल्द ही एफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस इस संबंध में पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं अधिकारी मौके पर ही मौजूद हैं।

Published on:
31 Jan 2018 07:31 pm
Also Read
View All