श्रीगंगानगर.जिले में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और अन्य राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। प्रवेश के लिए अभिभावक 14 से 23 मार्च तक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से […]
श्रीगंगानगर.जिले में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों और अन्य राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। प्रवेश के लिए अभिभावक 14 से 23 मार्च तक शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। 24 मार्च को प्राप्त आवेदनों की सूची और कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी और 27 मार्च को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी तथा नए सत्र का शिक्षण कार्य एक अप्रेल से प्रारंभ होगा।
निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित है, वहां नर्सरी में नए प्रवेश दिए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों को क्रमोन्नत करने के बाद बची सीटों पर नए विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। जिन विद्यालयों में बाल वाटिका नहीं है, वहां कक्षा प्रथम में सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे।