श्री गंगानगर

घग्घर नदी का बंधा टूटा, ढाई सौ बीघा खेत जलमग्न, ग्रामीणों में हड़कंप

Ghaggar River Update : घग्घर नदी के पानी के आगे ग्रामीण तथा प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। पानी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों को पार कर अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी कैलाश के पास पहुंच गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2023, 5:33 PM IST
Ghaggar River Flood rajasthan Sri Ganganagar latest update

Ghaggar River Update : श्रीगंगानगर। घग्घर नदी के पानी के आगे ग्रामीण तथा प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। पानी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के गांवों को पार कर अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी कैलाश के पास पहुंच गया। घग्घर नदी के पानी के कारण कमजोर बंधों का टूटना जारी है। बुधवार रात्रि तथा गुरुवार को 5 से 6 स्थानों पर बंधे टूट गए,जिससे कई बीघा भूमि पर खड़ी फसल जलमग्र हो गई।

वहीं श्रीविजयनगर के निकट 13 जीबी के पास बंधा टूटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बंधा टूटने से ढाई सौ बीघा खेत जलमग्न हो गए। सूचना पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं एक 92 जीबी में एक बंधा किसी शरारती तत्व ने तोड़ दिया। सीमावर्ती क्षेत्र में पानी की मात्रा बढ़ रही है, हालांकि प्रशासन ने कहा कि किसी तरह की जान माल की हानि नहीं होगी,इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। लेकिन 1990 के दशक में आई बाढ़ में भी पुराना बिंजौर पूरी तरह से डूब गया था, जिससे लोगों की यादें ताजा हो गई है और ग्रामीण भयभीत होकर अपना घरेलू सामान निकालकर सुरक्षित स्थान की तरफ जाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

घरों में घुसा पानी
गांव 4 एमएसआर के पास बंधों के टूट जाने के कारण कई बीघा भूमि जलमग्र हो गई। सूचना पर पंचायत समिति विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा,ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह पडि़हार सहित कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से बंधों को बांधने का प्रयास किया। लेकिन तब तक फसले को खराब हो चुकी थी। बिंजौर में उत्तर तथा दक्ष्णि दिशा की तरफ का बंधा टूट गया। जिससे पानी बिंजौर गांव पानी से घिर गया हैं। प्रशासन की तरफ से सभी ग्रामीणों ने तटबंध मजबूत करने की अपील की गई थी लेकिन पानी के बहाव से बंधे भी बह रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ग्रामीणों के साथ मिलकर बंधों को मजबूत करने के प्रयास जारी है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला