
अनूपगढ़.
भगवान श्री परशुराम यात्रा का अनूपगढ़ पहुंचने पर ब्राह्मण समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्रों से सजे भव्य रथ पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई तथा पुष्प अर्पित किए गए। वहीं समाज के युवाओं द्वारा मोटरसाइकिल एवं वाहनों के साथ एवं पैदल ध्वज लिए हुए जयकारें लगाते हुए यात्रा को सार्थक किया।
इस दौरान यह रथ यात्राशिवमंदिर से होकर गीता चौक, कनॉट पैलेस, मुख्य बाजार तथा परशुराम चौक होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। ब्राह्मण धर्मशाला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य राजेश्वर महाराज ने यात्रा के सबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सपूर्ण भारत में एक लाख 11 हजार किलोमीटर लबी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा से समाज के लोग काफी उत्साहित हैं और अपने आप में गर्व महसूस करते हुए स्वागत कर रहे हैं।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा केअध्यक्ष हरिशंकर ठाकरानी, भूराप्रसाद शर्मा, नवरत्न गौड, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, आत्माराम पारीक, भगवानाराम सारस्वत, बंशीलाल सारस्वत, श्रीराम सारस्वत, चेतराम सारस्वत, सत्यनारायण ओझईया, सेवानिवृत अध्यापक बजरंगलाल शर्मा, रामरत्न पारीक, मुकेश शर्मा, अजयपाल शर्मा, कन्हैयालाल गौड, मूलचंद जस्सू, किशन ङ्क्षसह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि ठाकरानी, विक्रम ओझा, पंकज गौड़, विवेक गौड़ तथा ब्राह्मण नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित समाज की महिलाएं भी मौजूद थी। ब्राह्मण धर्मशाला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य राजेश्वर महाराज ने यात्रा के सबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सपूर्ण भारत में एक लाख 11 हजार किलोमीटर लबी यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा से समाज के लोग काफी उत्साहित हैं और अपने आप में गर्व महसूस करते हुए स्वागत कर रहे हैं।
यहां भी पढ़े
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा सात मार्च से https://goo.gl/7GzgXB
आखिरकार बिना लोकार्पण आवागमन हुआ शुरू https://goo.gl/ivTJda
Video: बच सकती थी चार वर्षीय बालिका शीया की जान https://goo.gl/nRSK1V
बेटियां बचाने के लिए बनाए 'लोगो' https://goo.gl/HEhknF