श्री गंगानगर

Good News: रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार मुफ्त में देगी ये सुविधा

Railway News: अब रेल कर्मचारियों को गर्मी व सर्दी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की नई मुहिम से रेल कर्मचारियों को गर्मी में एसी की ठंडी हवा और सर्दी में गीजर का गर्म पानी मिल सकेगा।
2 min read
good_news_for_railway_employes.jpg

Good News For Railway Employees: अब रेल कर्मचारियों को गर्मी व सर्दी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की नई मुहिम से रेल कर्मचारियों को गर्मी में एसी की ठंडी हवा और सर्दी में गीजर का गर्म पानी मिल सकेगा। रेलवे की ओर से शीघ्र ही वरिष्ठ खंड इंजीनियर (पावर) के अधीन 600 रेल आवासों में बिजली की पुरानी व जर्जर वायरिंग को बदला जाएगा। जिससे यहां एसी व गीजर जैसे पावर के विद्युत उपकरण भी लगाए जा सकेंगे। रेलवे की ओर से गंगापुरसिटी, बयाना व भरतपुर के रेल आवासों के लिए रिपेयरिंग के लिए करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। बता दें कि रेल आवासों में कई वर्ष पुरानी वायरिंग के चलते अधिक लोड के उपकरण नहीं लगाए जा सकते थे। अब रेलवे के कर्मचारियों को यह सुविधा मिल सकेगी। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

आवासों में यह कार्य कराए जाएंगे
रेलवे अभियंताओं के अनुसार योजना के तहत एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से रेलवे आवासों में रिवायरिंग कार्य किया जाना है। जिसमें आवासों में स्तर के आधार पर स्टेण्डर्ड टाइप-1, 2, 3 व 4 के लिए अलग-अलग पॉइन्ट के लिए प्रावधान किया गया है। जिसमें पावर पॉइन्ट, प्लग पॉइन्ट, सीलिंग फैन, लाइट पॉइन्ट, बैल पॉइन्ट, गीजर, एसी पॉइन्ट, फ्रिज, पॉइन्ट, वॉसिंग मशीन, आटा चक्की, टीवी व एग्जास्ट फैन आदि के लिए आवासों के स्तर अनुसार निर्धारित संख्या में पॉइन्ट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने पर इतने करोड़ वसूला जुर्माना


बैठक में की चर्चा
रेलवे बोर्ड की बिजली फिटिंग पॉलिसी के अनुसार रेल आवासों में फिटिंग को लेकर वरिष्ठ खंड इंजीनियर पावर कार्यालय में एक संयुक्त मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ खंड इंजीनियर पावर घनश्याम मीणा, वरिष्ठ खंड इंजीनियर कार्य शहवाज अख्तर, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मजदूर संघ के पीसी मीणा, एससी-एसटी एसोसिएशन के राजवीर सिंह एवं ओबीसी संगठन के मनीष सैनी रहे।

Published on:
07 Apr 2024 12:07 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश