श्री गंगानगर

Good News : रेलवे की नई सुविधा, बीकानेर मंडल की पांच ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे, यात्रियों के चेहरे खिले

Good News : रेलवे की नई सुविधा, बीकानेर मंडल की पांच ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए। अब ट्रेन का सफर करने वाले यात्री को अब फायदा होगा।
less than 1 minute read
indian_railways.jpg
Indian Railway

Indian Railway : रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर रहा है। यात्रियों के लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से यात्रियों के चेहरे खिले हुए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर मंडल की पांच ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। गाड़ी संख्या 14701/14702 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 23 नवंबर तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 25 नवंबर तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढोतरी की जा रही है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 30 नवंबर तक एवं दादर से 1 दिसंबर तक 01 थर्ड एसी, दिल्ली सराय से 17 नवंबर तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोेतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 20475/20476, बीकानेर-पुणे-बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से 27 नवंबर को एवं पुणे से 21 व 28 नवंबर को 1 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे तथा गाड़ी संख्या 04713/04714, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 23 नवंबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 24 नवंबर को 1 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढोतरी की जा रही है।

Updated on:
18 Nov 2023 04:31 pm
Published on:
18 Nov 2023 04:31 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश