श्री गंगानगर

‘सरकार बदली,लेकिन कार्यकर्ताओं की कहीं सुनवाई नहीं ’

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
Government changed
‘सरकार बदली,लेकिन कार्यकर्ताओं की कहीं सुनवाई नहीं ’

‘सरकार बदली,लेकिन कार्यकर्ताओं की कहीं सुनवाई नहीं ’

--कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रभारी के समक्ष कार्यकर्ताओं ने पीड़ा वक्त

-श्रीगंगानगर. सत्ता और संगठन के बीच कोई तालमेल नहीं है,विधानसभा चुनाव में छह में चार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव हार गए। चुनाव क्यूं हारे? इस पर विचार किया? अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ना हारे हुए पार्टी प्रत्याशी सुनवाई कर रहे हैं और ना कोई पदाधिकारी। तीन माह से राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है जबकि सच्चाई यह है कि यहां जिलाध्यक्ष तक की कोई अधिकारी सुनता नहीं। ब्लॉक स्तर पर आम कार्यकर्ता की कहां पर सुनवाई होती है। इस स्थिति में लोकसभा का चुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी के लिए संभव नहीं। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की शनिवार को मोती पैलेस में हुई मीटिंग में रायसिंहनगर विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बलदेव सिंह बराड़ ने यह पीड़ा वक्त की। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट है जबकि कांग्रेस पार्टी नेता अलग-अलग है,जब तक सभी नेता एकजुट नहीं होंगे,इस सहरदी जिले में कांग्रसे पार्टी का सांसद बनाना आसान नहीं। मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सहारण ने करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बूथ स्तर पर काम करना होगा--लोकसभा प्रभारी संदीप भुल्लर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकताओं की एकजुटता से बूथ स्तर पर काम करते हुए पार्टी का सांसद जीताना है। इसके लिए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले की हर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी।

पार्टी कर रही है बेहतर कार्य--कांग्रेस नेता अरविंद्र सिंह लवली,नगर परिषद पूर्व सभापति जगदीश जांदू,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस नेता महेंद्र मील,श्याम लाल शेखावटी, जिला सचिव राकेश शर्मा,महिला प्रदेश पदाधिकारी भूपेंद्र कौर टूरना, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायसिंहनगर अध्यक्ष रामदेवी बावरी,जगदीश घणघस,ब्लॉक अध्यक्ष अकुंर मिगलानी, श्रीविजयनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह खख, मिर्जेवाला ब्लॉक अध्यक्ष भुवेश बतरा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्जा माफ करने का बहुत बड़ा कार्य किया है। बेरोजगारी भत्ता सहित आम व्यक्ति के हित के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जबकि भाजपा सरकार युद्ध के नाम पर आम व्यक्ति को भडक़ा कर वोट की राजनीति कर रही है। इससे पहले विंग कमांडर अभिनंद की वतन वापसी पर खुशी जताई।

Published on:
04 Mar 2019 10:57 pm