श्री गंगानगर

मंथर गति से जारी है मूंग की सरकारी खरीद

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
moong
मंथर गति से जारी है मूंग की सरकारी खरीद

किसानों की अपेक्षा नहीं हो रही पूरी

श्रीगंगानगर. मूंग की सरकारी खरीद मंथर गति से जारी है, इस वजह से किसानों की अपेक्षा पूरी नहीं हो रही, वे परेशान हो रहे हैं। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में अभी तक सिर्फ 3256 किसानों का मूंग ही खरीदा गया जबकि पंजीयन इससे चार गुणा से अधिक किसानों का हुआ है। काफी किसान ऐसे भी हैं जो चाह कर भी पंजीयन नहीं करवा पाए। जिन किसानों का पंजीयन हो चुका है, उनमें से अधिकांश किसानों को टोकन का इंतजार है।

उन्हें कोई तारीख मिलेगी तब वे माल संबंधित खरीद केंद्र पर लाएंगे। जो किसान माल ला रहे हैं, उनमें से कुछ को मूंग गुणवत्ता का नहीं बताते हुए निराश लौटाया भी जा रहा है। इधर, राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह
चाहर ने खरीद संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कई निर्देश दिए। राजफैड के अनुसार बारदाना आदि की किसी प्रकार की कमी नहीं है। औपचारिकता पूरी करने वाले किसानों का गुणवत्ता मापदंडों पर खरा उतरने वाला मूंग खरीदा जा रहा है। भुगतान का क्रम भी शुरू हो गया है।

यह रही स्थिति
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में अभी तक सर्वाधिक 262 किसान गजसिंहपुर स्थित खरीद केंद्र से लाभान्वित हुए हैं। हनुमानगढ़ जिले में 165 किसानों का मूंग खरीद कर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित खरीद केंद्र पहले नम्बर पर है। जैतसर स्थित खरीद केंद्र पर सिर्फ 54 किसानों का तथा संगरिया के खरीद केंद्र पर केवल 40 किसानों का माल खरीदा गया है।
श्रीगंगानगर
2408 किसान लाभान्वित
हनुमानगढ़
848 किसान लाभान्वित

Published on:
20 Nov 2018 12:38 pm