श्री गंगानगर

स्कूल के लैब सहायक ने परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 9:02 PM IST
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक के लैब सहायक ने मंगलवार दोपहर को अपने गांव दौलतपुरा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ लोगों पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में लैब सहायक पद पर कार्यरत गांव दौलतपुरा निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र धन्नाराम मेघवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस पर पर मटीलीराठान थाना प्रभारी नाहर सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मौके पर मृतक के पुत्र ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौंपा है, जिसे मृतक ने अपने बनियान में रखा हुआ था। इसमें कुछ लोगों पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में किस पर आरोप हैं, इसकी जानकारी का खुलासा नहीं किया जा सकता है। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जीएसटी संबंधी शंकाओं का समाधान

श्रीगंगानगर. गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) संबंधी जिला स्तरीय समिति की 21 वीं बैठक मंगलवार को विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) चन्द्रप्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आए सुझावों को अग्रिम कार्यवाही के लिए आगे भिजवाने का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, ई-वे बिल आदि के बारे में कई शंकाओं का समाधान भी किया।


उपायुक्त निहालचंद बिश्नोई, महेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त किशोरचंद चंदावत, रामकुमार, राधाकिशन, राजपाल बेनीवाल, कनिष्ठ वाणिज्य कर अधिकारी राजीव मिड्ढा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, व्यापारी नेता तरसेम गुप्ता, नरेश सेतिया, विजय जिन्दल, बंशीधर जिन्दल, रामगोपाल पाण्डुसरिया, प्रेमचंद अग्रवाल, एडवोकेट नरेश गुप्ता, अभिषेक कालड़ा, सीए पवन मित्तल, कश्मीरीलाल जसूजा, एसपी बहल, अशोक छाबड़ा, एसपी जोरा आदि बैठक में मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर