श्री गंगानगर

सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, बच्ची को ले जाना पड़ा श्रीगंगानगर

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
taken
सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, बच्ची को ले जाना पड़ा श्रीगंगानगर

चिकित्साकर्मी ने वापस भेजा
श्रीगंगानगर. हिन्दुमलकोट एरिया में स्थित शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एम्बुलेंस 108 की ओर इलाज के लिए ले जाई गई एक बच्ची को चिकित्सक के अभाव में श्रीगंगानगर भेज दिया। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि वहां चिकित्साकर्मी ने भी बच्ची ओपीडी से रवाना कर दिया। इसके बाद बच्ची को एम्बुलेंस से श्रीगंगानगर लाया गया। वहीं चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सक की कहीं ड्यूटी लगी होगी, इसलिए सीएचसी पर नहीं मिले होंगे।
एम्बुलेंसकर्मी व बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फतूही से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित तीन-चार माह की एक बच्ची की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने एम्बुलेंस 108 को कॉल की। श्रीगंगानगर से एम्बुलेंस वहां पहुंच गई। परिजनों ने बालिका को फतूही सीएचसी पर ले जाने की बात कही। एम्बुलेंस ने बच्ची व उसके परिजनों को फतूही सीएचसी पहुंचाया दिया। जहां मिले चिकित्साकर्मी ने कहा कि यहां चिकित्सक नहीं है। इसलिए मरीज को यहां छोडकऱ नहीं जाएं और राजकीय चिकित्सालय लेकर जाएं। इसको लेकर वहां काफी देर तक दोनों में बहस होती रही। आखिर में एम्बुलेंस 108 वाले बच्ची व उसके माता-पिता को लेकर श्रीगंगानगर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे।
इनका कहना है
- सीएचसी पर लगे चिकित्सक किसी ड्यूटी आदि में चले गए होंगे। इस मामले का पता लगाया जाएगा कि वहां चिकित्सक किसी ड्यूटी में गए हुए थे।
डॉ. नरेश बंसल, सीएमएचओ श्रीगंगानगर।

Published on:
06 Jan 2019 08:08 pm