श्री गंगानगर

‘मोती लुटाने आ गए आषाढ़ के बादल….’

-आषाढ के पहले दिन वर्षा से मौसम सुहाना
2 min read
rain in sriganganagar
rain in sriganganagar

-आषाढ के पहले दिन वर्षा से मौसम सुहाना


श्रीगंगानगर.

आषाढ के पहले दिन शुक्रवार सुबह और शाम आसमान से बरसी बूंदों ने आमजन को हरषा दिया। लोगों ने जमकर बरसात में नहाने का आनंद लिया वहीं गली मोहल्लों में पानी की निकासी नहीं होना परेशानी का सबब बना। शहर के निचले इलाकों पुरानी आबादी और अन्य बस्तियों में थोड़ी बरसात से ही पानी जमा हो गया। निकासी नहीं होने से लोग परेशान होते नजर आए।

शहर के गंगासिंह चौक और मल्टीपर्पज स्कूल के पास स्थित रेलवे अंडरपास में भी पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। यहां गुरुवार को हुई वर्षा के बाद पहले से ही पानी जमा था। इसके अलावा इंदिरा वाटिका के नजदीक, ब्लॉक एरिया, रवींद्रपथ, सुखाडिय़ा मार्ग आदि पर भी पानी जमा हो गया।

दक्षिण राजस्थान से मिल रही नमी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार श्रीगंगानगर इलाके में सामान्यत: पंद्रह जुलाई के बाद ही मानसून आता है तथा वर्षा होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार इलाका प्री मानसून बरसात से भीग गया है। पश्चिमी राजस्थान से सटे पाकिस्तान के इलाके में बने पश्चिमी विक्षोभ और इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन को दक्षिणी राजस्थान में आए मानसून से नमी मिली और इसका परिणाम यह रहा कि इलाका बारिश से भीग गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार यह प्री मानसून बरसात है लेकिन मौसम संबंधी कई गतिविधियों जैसे साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ आदि के संयोग के कारण इलाके में इसका असर दिखाई दिया है। उनका कहना है कि अगले चौबीस घंटे में हालात कुछ ऐसे ही बने रह सकते हैं।

Published on:
29 Jun 2018 07:30 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद