श्री गंगानगर

वार्षिकोत्सव में पहाड़ी संस्कृति हुई जीवन्त

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Hill culture
वार्षिकोत्सव में पहाड़ी संस्कृति हुई जीवन्त

श्रीगंगानगर में होगा उत्तराखंडी फिल्मों का फेस्टीवल

श्रीगंगानगर। यहां उत्तराखंडी फिल्मों का तीन दिवसीय फेस्टीवल रखा जाएगा। उत्तराखंड विकास समिति के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 'महाकौथिग-2019 में प्रमुख समाजसेवी विजय कुमार गोयल ने यह घोषणा की। कार्यक्रम में संस्कृति जीवन्त हुई। एसएसबी रोड स्थित एआरजी रिसोर्ट में हुए इस कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां गूंजी।

मुन्नी देवी गोदारा के सान्निध्य में हुए समारोह के विधायक राजकुमार गौड़ मुख्य अतिथि थे। समाजसेवी शामलाल जैन, भाजपा नेत्री विनीता आहूजा, व्यापारी नेता विजय जिन्दल, विकास सिहाग, सुरेंद्र ढाका, अनिल सोनी, हनुमानगढ़ के कांग्रेसी नेता तरूण विजय विशिष्ट अतिथि थे। प्रारम्भ में अध्यक्ष सुमेश शर्मा, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह, सचिव मदनसिंह रावत, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश नवानी आदि ने स्वागत किया।

देवभूमि, देहरादून के उभरते गायक मास्टर करण रावत, म्यूजिशियन कपिल कालड़ा, वासुदेव शर्मा एवं जितेंद्र अरोड़ा के अलावा एनिमा डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभाओं एवं सेवानिवृत राज्यकर्मियों का सम्मान किया। बच्चों के लिए बाउंसी झूले भी लगाए गए। एडवोकेट भुवनेश शर्मा एवं निकिता रावत ने संयोजन किया। समाज के हनुमानगढ़ के अध्यक्ष हरीश चमोली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Updated on:
06 Jan 2019 07:50 pm
Published on:
06 Jan 2019 07:46 pm