श्री गंगानगर

दिनभर धूप, शाम को बादल छाए लेकिन बरसे नहीं

http://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 8:41 PM IST
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

इलाके में सोमवार को पूरा दिन धूप रही। सूरज के तीखे तेवरों से लोग परेशान होते रहे। शाम करीब चार बजे के आसपास आसमान में बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। शहर के कुछ हिस्सों में बेहद मामूली बूंदाबांदी हुई लेकिन इसने मौसम में उमस बढ़ाने का ही काम किया। इससे पहले धूप निकले के साथ शुरू हुई गर्मी का आलम यह था कि सुबह नौ बजे तक सूरज की किरणें चुभने लगी थीं। घरों से निकलने वाले लोग सिर और चेहरे के बचाव के तमाम इंतजाम करके निकले।

दोपहर में बाजार में ग्राहकी पर भी गर्मी का असर रहा। शहर के मेन बाजार, गोल बाजार, केदार चौक, रवींद्र पथ आदि की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही। शाम करीब चार बजे के आसपास जब बादलों ने इलाके का रुख किया तो गर्मी से निजात मिलने के आसार बने लेकिन इस दौरान भी पुरानी आबादी सहित कुछ इलाकों में हुई बेहद मामूली बूंदाबांदी ने उमस बढ़ाने का काम किया। शाम तक मौसम में उमस का असर बना हुआ था।

लेखाकारों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्रीगंगानगर. वेतन विसंगतियों के निराकरण आदि की मांग को लेकर राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन से जुड़े लेखाकारों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी लेखाकारों का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने किया। शर्मा ने बताया कि सरकार के वित्तीय प्रबंधन एवं लेखांकन के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पद स्थापित 11 हजार लेखाकर्मियों के वेतनमानों में विसंगतियां हैं।

इस मामले में राज्य सरकार का कई बार ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन आज तक उनकी मांग का निराकरण नहीं किया गया। एसोसिएशन ने कनिष्ठ लेखाकार की ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 करने, पदोन्नति में अनुभव की शर्त में बदलाव, सहायक लेखाधिकारी गे्रड प्रथम के पदों की पे मैट्रिक्स केन्द्र के अनुरूप निर्धारित करने की मांग की है।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा