श्री गंगानगर

बारिश के बाद तापमान कम, उमस ज्यादा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 7:31 PM IST
after rain
after rain

-अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस लेकिन उमस करती रही परेशान
श्रीगंगानगर.

इलाके में शनिवार को तापमान तो कम रहा लेकिन शुक्रवार की बरसात के बाद जमा हुए पानी ने उमस के हालात पैदा कर दिए। इलाके में अचानक आई नमी से उमस की स्थितियां बन गई। इससे लोग पूरा दिन परेशान होते नजर आए। सुबह दिन की शुरुआत में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह साढ़े सात बजे के आसपास ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद सड़कों पर निकले लोग गर्मी से परेशान होते रहे। दोपहर तक सूरज तो बादलों की ओट में छिप गया लेकिन गर्मी और उमस के हालात बने रहे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि शनिवार शाम तक वर्षा नहीं हुई लेकिन अब भी विभिन्न इलाकों में छितराई हुई वर्षा के अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे हालात 25 जुलाई तक रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार इलाके में अभी अगले दो तीन दिन वर्षा की उम्मीद बनी हुई है। उनका कहना था कि इलाके में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, ऐसे में सड़कों पर जमा पानी से मिल रही नमी ने उमस के हालत पैदा कर दिए हैं।

अंग्रेजी शिक्षकों की काउंसलिंग

श्रीगंगानगर. लेवल टू के बारह अंग्रेजी शिक्षकों की काउंसलिंग शनिवार को हुई। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) कार्यालय परिसर में हुई इस काउंसलिंग में शिक्षकों को नियुक्तियां दी गई। । जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) हरचंद गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2018 की शिक्षक भर्ती में पूर्व में 135 अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दे दी गई थी, लेकिन दस्तावेजों संबंधी कमियों के कारण करीब बारह अभ्यर्थियों की काउंसलिंग नहीं हो पाई थी। शनिवार को इनकी काउंसलिंग करवाकर इन्हें नियुक्तियां दी गई।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा