श्री गंगानगर

अवैध डोडा पोस्त व पिस्टल सहित पकड़ा नशे का सौदागर

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
 Arrested
अवैध डोडा पोस्त व पिस्टल सहित पकड़ा नशे का सौदागर

-नशे के सौदागरों के विरुद्ध जारी रहेगा पुलिस का अभियान : सुरेश कस्वां

सादुलशहर. पुलिस अधीक्षक हेमन्त शर्मा के निर्देशों की पालना में सादुलशहर पुलिस का नशे के सौदागरों के विरूद्ध अभियान जारी है। बुधवार को कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कस्वां ने एक जने को 10 किग्रा. अवैध डोडा पोस्त व 12 बोर पिस्टल मय जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है तथा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कस्वां ने बताया कि एसडीएस वितरिका के पास गद्दरखेड़ा की रोही से जगसीर सिंह उर्फ बिन्द्र (45) जाति जट सिख निवासी 20 केएसडी के कब्जे से 10 किग्रा. अवैध डोडा पोस्त तथा 12 बोर पिस्टल मय जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरूवार को सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। आरोपी से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि विधायक जगदीशचन्द्र जांगिड़ ने सादुलशहर क्षेत्र को नशा मुक्त करने का बीड़ा उठा रखा है व जांगिड़ ने नशे के कारोबार की समस्या को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया है। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में चल रही शराब की अवैध ब्रांचों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर अवैध ब्रांचों का भण्डा फोड़ किया जा रहा है।

आमजन से मांगा सहयोग : कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश कस्वां का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त शर्मा के निर्देशानुसार क्षेत्र में नशे के कारोबार के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी रहेगा तथा आमजन से इस अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया है। कस्वां का कहना है कि कहीं नशे का कारोबार चल रहा है तो हमें सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

Published on:
13 Feb 2019 10:31 pm