श्री गंगानगर

यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद…

-भारी वाहनों पर 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रवेश बंद  
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2018, 9:47 PM IST
meeting
meeting

अनूपगढ़.

शहर में यातायात की समुचित व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें उपखण्ड अधिकारी मनमोहन मीणा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्रोई, थाना प्रभारी शिवनारायण, नगरपालिका अध्यक्ष निर्माला देवी गोदारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्रलाल खिरबाट तथा नेता प्रतिपक्ष सतपाल मुंजाल मौजूद थे। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई ने बताया कि मुख्य बाजार में दुकानों के आगे मालवाहक वाहन सामान उतारने के लिए खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। जिस पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने मालवाहक वाहनों तथा भारी वाहनों ट्रकों, पिकअप आदि को सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक प्रवेश बंद करने पर सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर तय किया गया कि नियम तोडऩे वाले वाहन चालक के खिलाफ नगरपालिका तथा पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। बैठक में उपखण्ड अधिकारी मीणा ने निर्देश दिए कि नगरपालिका 27 ए. चौराहे तथा अबेदकर सॢकल पर इस संबंध में लैक्स बोर्ड लगवाकर लोगों को जागरूक करे। वहीं पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई ने व्यवस्था बनाने हेतु कु छ दिन के लिए होमगार्ड के जवान लगाने पर सहमति प्रदान की। बैठक में इसके अलावा शहर में पाॢकंग स्थल निर्धारित करने पर भी विचार किया तथा सर्वसम्मति से पुरानी पंचायत समिति भवन के पूर्वी दीवार के साथ-साथ तथा बिश्रोई मंदिर के पीछे स्थान निर्धारित किए गए। इसके लिए नगरपालिका को दोनों स्थानों पर बोर्ड लगाने के लिए निर्देश दिए गए।

बसों के लिए स्थान चिह्नित किया जाए
वहीं पुलिस उपाधीक्षक बिश्रोई ने बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष से आग्रह किया कि प्राईवेट तथा लोक परिवहन की बसों के लिए स्थान चिह्नित किया जाए, ताकि बसों के मुख्य बाजार में आवागमन संबंधी व्यवस्था पर विचार किया जा सके। इस मुद्दे पर नगरपालिका द्वारा अस्थाई व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी के लिए निर्देश दिए गए कि नो-एण्ट्री जोन एवं पाॢकंग स्थल का प्रचार-प्रसार करवाएं तथा 18 मार्च से ही इसे प्रभावी तरीके से लागू करवाएं।

Published on:
Also Read
View All