श्री गंगानगर

केळी से आ रहा गंगनहर के पानी में उतार-चढ़ाव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
kelli in canal
kelli in canal

सतलुज-व्यास के पानी में ज्यादा केळी आने पर हरिके से घटाना पड़ता है पानी
श्रीगंगानगर.

गंगनहर प्रणाली की दो बड़ी नहरों एफ और एच के शनिवार को केळी से अटने के कारण इनके टूटने की आशंका बन गई। किसानों के इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को देने पर नहरों से केळी हटाने का काम शुरू हुआ। सतलुज और व्यास नदियों के पानी के साथ इस समय हरिके हैडवक्र्स पर बड़ी मात्रा में केळी आ रही है। इससे नहरों के टूटने की आशंका के चलते हैडवक्र्स से राजस्थान फीडर और फिरोजपुर फीडर में कई बार पानी घटाना पड़ता है।


एफ और एच नहर में बड़ी मात्रा में केळी आने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया। एफ नहर के मिर्जेवाला के पास और एच नहर के दौलतपुरा के पास ओवरफ्लो होकर टूटने की आशंका के चलते किसानों ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर अधिकारी एक्सक्वेटर मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे और नहरों में फंसी केळी को हटाने का काम शुरू किया।


गंगनहर के अधीक्षण अभियंता प्रदीप रूस्तगी ने बताया कि सुबह छह बजे के आसपास उन्हें एफ और एच नहर में अत्यधिक मात्रा में केळी आने से नहरों के ओवरफ्लो होकर टूटने की सूचना मिली। इस पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।


मिर्जेवाला. सुबह आठ बजे तीन जेसीबी की सहायता से कैलियों निकालने का काम शुरू करवाया परंतु तब तक नहर की पटरियों पर सीलन आनी शुरू हो गई थी। इस पर एसई प्रदीप कुमार, एईएन जगदीश डागला, जेईएन सुनील काजला, जेईएन तेजपाल, जल वितरण समिति पृथ्वीराजपुरा के अध्यक्ष राकेश नैण आदि ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत एक बड़ी जेसीबी और मंगवाई। सिंचाई विभाग ने रेलवे की अनुमति से 12 बजे से 2 बजे तक दो जेसीबी भी रेलवे लाइन पर चढ़ा कर नहर से कैलियां निकालने का कार्य शुरू किया।

Published on:
05 Aug 2018 03:38 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद