श्री गंगानगर

देर रात मंदिरों में गूंजा, हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
temple
देर रात मंदिरों में गूंजा, हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की

श्रीगंगानगर.

जन्माष्टमी की धूम मन्दिरों में जारी है। सोमवार को काफी मन्दिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को तो पांव रखने की जगह तक मिलनी मुश्किल हो गई। 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल कीÓ जैसे नारे रह-रह कर गूंजते रहे। इन मन्दिरों में भगवान के जीवन से जुड़े प्रसंगों की झांकिया सजाई गई।

उदाराम चौक के झांकी वाले बालाजी मन्दिर में भजनों की प्रस्तुति रही। मदनगोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंगल पुजारी, प्रेम अग्रवाल के भजनों पर श्रद्धालु नाच उठे। मन्दिर खचाखच भरा हुआ था। अनेक मन्दिरों में रविवार को जन्माष्टमी पर विशिष्ट आयोजन हुए। सजावट की गई और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा गया।


सचेतन झांकियों ने मन मोहा
पुरानी आबादी के श्रीकृष्ण मन्दिर का वार्षिकोत्सव जारी है। मंदिर एवं चौक में सचेतन झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समूचे क्षेत्र की आकर्षक सजावट की गई है। अध्यक्ष राजीव मिड्ढा ने बताया कि सोमवार को सत्यप्रकाश पाराशर ने भागवत कथा शुरू की, यह 9 सितम्बर तक चलेगी।

विधायक कामिनी जिन्दल, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष संजय महिपाल, वृताधिकारी (शहर) तुलसीदास पुरोहित, अंकुर मिगलानी, पार्षद कृष्ण सिहाग अतिथि के रूप में मौजूद थे। मंगलवार से प्रति दिन रात्रि को 9 सितम्बर तक जागरण भी रहेंगे।


हाउसिंग बोर्ड स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण, राधा, भगवान शिव और गोपियों की झांकियां बनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने मंदिर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देती हुई रंगोली बनाई। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित रामबालक मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारियां कई दिन से चल रही थी।

जन्माष्टमी की धूम मन्दिरों में जारी है। सोमवार को काफी मन्दिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को तो पांव रखने की जगह तक मिलनी मुश्किल हो गई। 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल कीÓ जैसे नारे रह-रह कर गूंजते रहे। इन मन्दिरों में भगवान के जीवन से जुड़े प्रसंगों की झांकिया सजाई गई।

Published on:
04 Sept 2018 11:15 am
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद