श्री गंगानगर

दुकान का ताला तोडकऱ परचून का सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
stolen
दुकान का ताला तोडकऱ परचून का सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही पूछताछ
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात को गोविंद विहार में एक दुकान का ताला तोडकऱ परचून का सामान चोरी करने के मामले में शुक्रवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में अन्य चोरी की वारदात भी खुलने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि तीन ई छोटी निवासी भगवानदास अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्ति उसकी गोविंद विहार स्थित दुकान का ताला तोडकऱ परचून का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर गली नंबर दस चक दो ई छोटी शिवाजी नगर हाल देवरथ की ढाणी निवासी रोहित सैनी पुत्र विजय व देवरथ की ढाणी निवासी दीपू उर्फ राजेन्द्र पुत्र कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदात भी खुलने की उम्मीद है।

Updated on:
24 May 2019 11:50 pm
Published on:
24 May 2019 11:50 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद