श्री गंगानगर

लोहड़ी है रोशनी व खुशियों का त्योहार, मकर संक्रांति पर दान-पुण्य से आए बहार

दुर्गा महिला मंडली व सेविका समिति का आयोजन, लोहड़ी जलाकर डाली आहुतियां

less than 1 minute read
श्रीकरणपुर. अग्रवाल धर्मशाला में लोहड़ी जलाकर सुख-समृद्धि की कामना करते दुर्गा महिला मंडली। -पत्रिका

श्रीकरणपुर @ पत्रिका. लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार शाम को दुर्गा महिला मंडली व सेविका समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। महिला श्रद्धालुओं ने लोहड़ी पर्व मनाने के साथ भजन-कीर्तन भी किया। वक्ताओं ने दोनों पर्वों का पौराणिक महत्व भी बताया।

जानकारी अनुसार श्रीचतुर्स्वरूप धाम दुर्गा मंदिर में हुए कार्यक्रम का आगाज अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महिला मंडली की अध्यक्ष डिंपल सिंगला ने कहा कि लोहड़ी खुशियों का त्योहार है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव अपनी दिशा बदलते हैं और दिन बढऩे लगते हैं, जिससे अंधकार समाप्त होता है और जीवन में रोशनी और खुशहाली का आगमन होता है। वहीं, रेणु शर्मा ने कहा कि मक्रर संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, गुड़ और खिचड़ी का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। इसके साथ जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। ऐसे में सूर्यदेव व भगवान विष्णु की उपासना का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी किया गया। महिला मंडली से जुड़ी विजय बंसल, राखी गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, यशोदा वर्मा, शैली वाट्स, निशा वाट्स, नीतू नागपाल, अंजली गर्ग, वनिता व मंजू आदि ने भक्ति रचनाएं पेश की।

लोहड़ी जलाकर सुख-समृद्धि की कामना…

दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम के बाद अग्रवाल धर्मशाला में लोहड़ी पर्व मनाया गया। महिला श्रद्धालुओं ने लोहड़ी में रेवड़ी, मूंगफली व तिल की आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर उन्होंने पंजाबी रचनाओं पर गिद्दा भी किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से हुआ।

Published on:
12 Jan 2025 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर