
-बढ़ाए गए कर वापस लेने की मांग
सूरतगढ़. राज्य के यात्री वाहनों पर कर भार बढ़ाने के विरोधस्वरुप सूरतगढ़ बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर लोक परिवहन और ग्रामीण रूट की निजी बसों के पहिए मंगलवार को थम गए ( Lok parivahan buses strike )। इससे राजस्थान रोडवेज की बसों में अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या अधिक रही ( Roadways buses )।
सूरतगढ़ बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के आह्वान पर नए बस स्टैण्ड के पास 81 लोक परिवहन बस तथा ग्रामीण रूट की 100 बसों के पहिए थम गए ( SriGanganagar News )। इस वजह से यात्रियों को राजस्थान रोडवेज बसों की ओर रूख करना पड़ा। इस वजह से सुबह से ही राजस्थान रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही।
रोडवेज की बढ़ी कमाई
नए बस स्टेण्ड स्थित राजस्थान राडवेज बस खिडक़ी के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रोजाना यात्री भार से सात हजार रुपए तक किराया आ पाता है। मंगलवार को निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल से दोपहर तक बारह हजार रुपए से अधिक यात्री किराया एकत्र हुआ है ( Rajasthan news)। शाम तक यह राशि दोगुनी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि राजस्थान रोडवेज के उच्चाधिकारियों से बात हुई है । आवश्यक होने पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें मंगवाई जाएंगी ( hindi news )।
बसों के थमे पहिए, आंदोलन की चेतावनी
सूरतगढ़ बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित कटारिया ने बताया कि राज्य के यात्री वाहनों पर कर भार एक सामान किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर लोक परिवहन बसें और ग्रामीण रूट की बसें मंगलवार को पूरी तरह बंद रही । मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा।