श्री गंगानगर

तीन बच्चों की मां लुटेरी दुल्हन व दो दलाल गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 10:07 PM IST
arrested three accused
arrested three accused

सीकर, अनूपगढ़.

सीकर जिले की दादिया पुलिस ने अनूपगढ़ से एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जो शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। इसके बाद भी वह तीन जगह शादी कर चुकी है और लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुकी है। पुलिस ने उसके साथ अनूपगढ़ से ही दो दलालों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने उसकी शादी करवाई थी। यह लोग इसी तरह का गिरोह चलाते हैं।


दादिया थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि दादिया के रहने वाले हरिसिंह के बेटे संदीप की शादी 3 मई को घड़साना कोर्ट में चन्नो उर्फ सुमन के साथ हुई थी। उस वक्त दलालों ने बताया था कि वह घड़साना के रहने वाले पूर्णाराम जाट की बेटी है और उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। उनकी कैंसर से मौत हुई और उनके इलाज में तीन लाख रुपए खर्च हो गए। ये पैसे आरोपियों ने हरिसिंह से लिए और उसके बेटी की शादी चन्नो उर्फ सुमन से करवा दी।

18 मई की रात को ही चन्नो घर से एक लाख रुपए व 10 तोला सोना लेकर भाग गई। इस संबंध दादिया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में घड़साना निवासी चन्नो उर्फ सुमन नायक को गिरफ्तार किया है। वह घड़साना के ही भागीराम नायक की पत्नी है। इसके अलावा दो दलालों अनूपगढ़ के वार्ड 20 निवासी राजेंद्र उर्फ मनजिंद पुत्र बिकर सिंह जट सिक्ख व वार्ड 4 निवासी अवतार सिंह उर्फ विक्की उर्फ रामलाल पुत्र चूहड़ सिंह सुथार को गिरफ्तार किया है।

हर जगह लाखों ठगे

चन्नों उर्फ सुमन के तीन बच्चे हैं। उसकी शादी भागीराम के साथ हुई थी। इसके बाद उसने दलालों के साथ मिलकर ठग गिरोह बना लिया। तीन लोगों से शादी कर लाखों रुपए हड़प लिए और वहां से पैसे लेकर भागकर आ गई। गिरोह का रामलाल व राजेंद्र उसके रिश्तेदार बन जाते हैं। ये लोग कहते हैं कि उसके माता के इलाज में जो पैसे लगे थे वे उसकी बहन व बहनोई को देने हैं। जिस जाति का लडक़ा मिलता है चन्नों खुद को उसी जाति का बता देती है।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा