श्री गंगानगर

सप्ताह पूर्व नगदी सहित गुम हुआ बाइक बरामद

-कस्बे में पिछले एक सप्ताह से चर्चा का विषय बनी बाइक चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है।

2 min read
सप्ताह पूर्व नगदी सहित गुम हुआ बाइक बरामद

रायसिंहनगर.

कस्बे में पिछले एक सप्ताह से चर्चा का विषय बनी बाइक चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। हालांकि बाइक चोर अभी भी फरार है लेकिन आरोपित के घर से बाइक बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व कस्बे में हनुमान मंदिर के पास से एक दुकान से एक युवक बाइक चुराकर ले गया था। बाइक के बैग में संबंधित दुकानदार सांवतसर निवासी बद्रीप्रसाद की करीब 72 हजार रुपए की नकदी व अन्य सामान था।

दुकान खोलने के कुछ ही समय बाद नकदी सहित बाइक दुकान के सामने से गायब हो गई। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक चोर कैद हो गया। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा बाइक चोरी की फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। बाइक चोर की तस्वीरें पिछले करीब एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी। आखिरकार बाइक चोर चक 37 एनपी निवासी सुखचैनसिंह पुत्र राणा सिंह को पहचान लिया गया। सुखचैनसिंह के घर से बाइक तो बरामद कर ली गई है लेकिन नकदी सहित युवक फरार चल रहा है। परिजनों को भी युवक के बारे में जानकारी नहीं है।


जुआरियों पर पुलिस का धावा
एक दर्जन जुआरियों को नकदी सहित दबोचा
रायसिंहनगर.

कस्बे में जुआ खेल रहे जुआरियों पर गुरुवार को पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस जाब्ते ने मौके पर ही 11 जुआरियों को दबोच लिया। जुआरियों से पुलिस ने ग्यारह हजार रुपए की नकदी बरामद कर सभी के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार पुरानी धानमंडी में वार्ड नंबर एक निवासी विकास कुमार, चक 23 पीएस निवासी दिनेश कुमार, बारांवाली निवासी सीताराम, बारांवाली निवासी विष्णु बिश्नोई, चक 35 एमएल निवासी कुलदीप कुमार, भोमपुरा निवासी भूपसिंह, वार्ड नंबर निवासी सूरज, चक 12 टीके निवासी मनोहरलाल, चक 23 पीएस निवासी कमलदीप, चक 39 पीएस निवासी हरदीपङ्क्षसह तथा वार्ड नंबर 23 निवासी पवनदेव को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने दोनों के खिलाफ दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। थानाधिकारी माजीद खान ने बताया कि जुआरियों को काबू करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को जुआरियों को काबू करने के लिए बड़ी संख्या में जाब्ता लगाना पड़ा।

Published on:
07 Jul 2018 08:35 am
Also Read
View All