श्री गंगानगर

रूप चौदस पर विवाहिता प्रेमी संग आपत्तिजनक अवस्था में मिली, पुलिस ने किया काबू

हंगामा इतना कि पुलिस दल को महिला और आशिक को लाने के लिए छूटे पसीने  
2 min read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर।

सूरतगढ़ बाइपास के पास रामदेव कॉलोनी में रूप चौदस बुधवार की दुपहरी में उस समय हंगामा मच गया जब एक विवाहिता अपने आशिक के साथ एक कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ी गई। मोहल्लेवासियों ने इन दोनों को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस कॉलोनी में एक विवाहिता बबली (काल्पनिक नाम) अपने पति से मनमुटाव होने पर अलग रही है। बुधवार दुपहरी उसका आशिक पुरानी आबादी निवासी कमल सोनी आया था। दोनेां जब आपत्तिजनक अवस्था में थे तब बबली की बेटी ने कमरे का गेट बाहर से लॉक कर अपने पिता को फोन पर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवा दिया।

पति ने मौके पर आकर देखा तो दोनों कमरे में थे लेकिन जैसे ही दोनेां को पकडऩे लगे तो यह आशिक घर की सीढि़यों से छत पर पहुंचा और वहां से घर के पीछे छलांग कर दी।इस दौरान मोहल्लेवासियों ने इस आशिक को काबू कर लिया। वहीं विवाहिता को भी पकडक़र सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित को तत्काल पुलिस बल भिजवाने की गुहार की। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग इतनी ज्यादा संख्या में थे कि पुलिस दल को खूब मशक्कत करनी पड़ी।

तब पुलिस ने नहीं मानी बात

इस विवाहिता के पति ने कई बार पुलिस अधिकारियों को अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी। इस पति का आरोप है कि अपने आशिक के साथ उसकी गृहिस्थी खराब हो गई है। लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। वहीं विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला भी दर्ज करवा दिया। इस दौरान आशिक के घर पर आने का सिलसिला जारी रहा लेकिन बच्चों ने अनभिज्ञता जाहिर की। लेकिन दीपावली की छुट्टी के बावजूद बुधवार को यह विवाहिता अपने घर में आशिक के साथ दुपहरी मना रही थी तो उसकी बेटी ने ही कमरे को बाहर से लॉक कर पिता को सूचना दे दी। पति ने मोहल्ले के लोगों के साथ दबिश कर दोनों को पकडक़र सदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Published on:
18 Oct 2017 08:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला