12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर हंगामा

जवाहरनगर सैक्टर पांच में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर हंगामा मच गया।

2 min read
Google source verification
protest

protest

श्रीगंगानगर।

जवाहरनगर सैक्टर पांच में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर हंगामा मच गया। पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ महिला थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन परिजन इस बात पर अड़ गए कि मृतका की दोनों बेटियों के नाम पर संपति नामांतरण या पचास लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएं।दोनों पक्ष में वार्ता के कई दौर हुए लेकिन पार नहीं पड़ी। आखिरकार मृतका के पीहर पक्ष ने ससुराल के आगे धरना लगाया तो वार्ता सिरे चढ़ गई। शाम साढ़े छह बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। इससे पहले पीहर पक्ष की आई महिलाओं ने अपना रोष प्रकट करते हुए जमकर हंगामा मचाया। पंजाब के मोंगा जिले के बाधा पुराना की नेहरू मंडी निवासी संदीप कुमार गोयल पुत्र लखमीचंद गोयल ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसकी बहन रीतूबाला की शादी यहां जवाहरनगर सैक्टर पांच निवासी वरूण पुत्र गिरधारीलाल गर्ग के साथ 16 नवम्बर 2005 में हुई थी।

शादी के बारह साल तक रीतूबाला को उसके पति वरुण, देवर तरुण और सास वीणा गर्ग बार बार दहेज की मांग को लेकर दवाब बनाते रहे। इन बारह साल में करीब साढ़े दस लाख रुपए अदा करने के बावजूद रीतू को मंगलवार को किसी समय हत्या कर दी। जब उनको रिश्तेदारों के माध्यम से पता चला तो मंगलवार रात पहुंचे तो रीतू का शव ससुराल के घर पर डीप फ्रीजर में रखा हुआ था। इसकी जांच जब कराई गई तो गले और हाथों में गहरी चोटों के निशान थे। महिला थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने पति वरुण, देवर तरुण और सास वीना के खिलाफ दहेज क्रूरता और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एतिहात के तौर पर महिला थाना प्रभारी अरविन्द कुमार और जवाहरनगर सीआई शकील अहमद को वहां तैनात किया। वहीं आरएएसी के जवानों को सुरक्षा के दृष्टिगत लगाया गया।

इलाके के व्यापारियों ने की वार्ता

इलाके के ईंट भट्ठा व्यवसायी बाबूलाल आरेवाले के पौत्र वधू रीतूबाला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया। इसके लिए मृतका के ससुराल में वार्ता का दौर भी बुधवार दोपहर एक बजे के बाद से शाम छह बजे तक चला। इसमें मृतका की बेटियां प्रवेशा और अरीना के नाम पर पचास लाख रुपए की एफडी करने का प्रस्ताव तैयार किया। वार्ता के दौरान होलसेल भंडार के अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता के अलावा शहर के व्यापारी और अन्य रिश्तेदार थे। वरुण और तरुण शिव चौक के पास मार्बल टाइल्स की दुकान का संचालन करते है। मृतका के पिता लखमीचंद गोयल का कहना था कि शादी में 80 तौले सोना और कई लाख रुपए की नकदी भी दी थी लेकिन ससुराल वालों का लालच बढता गया। अब तक साढ़े दस लाख रुपए अतिरिक्त देने के बावजूद भी रीतू को प्रताडि़त करने का सिलसिला जारी रखा था।

जब हो गई महिलाअेां में थप्पड़ मुक्की

मृतका के ससुराल में जब पीहर पक्ष की महिलाएं आई तो उनके तीखे तेवर हो गए। महिलाओं की आपसी बोलचाल थप्पड़ मुक्कों में तब्दील हो गई। पुलिस प्रशासन ने पति, देवर और सास को अपने साथ ले गई। इधर, पीहर पक्ष के साथ आए कई रिश्तेदारों ने गिरफ्तारी के बाद ही शव का संस्कार करने की बात कही। पुलिस ने राजकीय जिला चिकित्सालय से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग