श्री गंगानगर

बेरहमी से मारपीट कर वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
 video viral
बेरहमी से मारपीट कर वीडियो वायरल करने पर मुकदमा दर्ज


रावलामंडी. कस्बे के एक भोजनालय से रात को घर आ रहे दो व्यक्तियों से बेरहमी से मारपीट कर उनका वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडि़त चंद्रप्रकाश पुत्र अमरनाथ मेघवाल निवासी वार्ड नंबर 4 नेे पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका दोस्त विजय कुमार 2 मई 2019 को रात्रि करीब 7-8 बजे श्री बालाजी भोजनालय से घर आ रहे थे। इसी दौरान विजय कुमार के घर से फोन आया कि आते समय शराब के पव्वे ले आना।

विजयकुमार ठेके से शराब लेने चला गया। इसी दौरान एक कैंपर गाड़ी आई, जिसमें सुरेंद्र सिंह सहित 6-7 लोग सवार थे, उन्होंने मुझे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद विजयकुमार शराब लेकर वहां आया तो गाड़ी सवार लोगों ने उसे भी पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी दोनों को एक होटल में ले गए। वहां मौजूद रामकुमार टाक, दलीप घोड़ेला, करण हांडा व अन्य लोगों ने उन्हें लाठियों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा और गालियां दीं।

इस दौरान आरोपियों ने उन्हें कहा कि हम आपका वीडियो बनाएंगे और आपको यह कहना होगा कि हम कृष्ण निमीवाल के ठेके से दारू लाकर बेचते हैं। डर से ये शब्द बोलते हुए की आरोपियों ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। इसके बाद उन्हें रावला थाने लाया गया। यहां भी एक व्यक्ति ने स्वयं को वकील बताते हुए धमकाया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अनूपगढ़ डीएसपी कर रहे हैं।

Updated on:
08 May 2019 01:02 pm
Published on:
08 May 2019 01:02 pm