श्री गंगानगर

खेत जाने का कहकर निकला था घर से, सुबह रेल की पटरियों पर कटा मिला शव

राजियासर.
less than 1 minute read
Train
खेत जाने का कहकर निकला था घर से, सुबह रेल की पटरियों पर कटा मिला शव

थाना क्षेत्र की मोकलसर रोही के प्रेम नगर इलाके में शनिवार सुबह से रेल से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी इलाके में रहने वाले मृतक के परिजनों ने शव देखकर पहचान की । बाद में शव राजियासर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकलसर इलाके का मनफूलराम (40) पुत्र बिहारीलाल शुक्रवार रात खेत जाने का कहकर घर से निकला था। सुबह उसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। वह सुबह करीब छह बजे सूरतगढ़ से चलने वाली सूरतगढ़-जयपुर रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। सुबह करीब पौने सात बजे यह रेल मोकलसर रोही के प्रेम नगर इलाके में पहुंची। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के ठीक बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान मोकलसर में रह रहे मनफूलराम के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। दोपहर तक मनफूलराम के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।

Updated on:
25 May 2019 12:14 pm
Published on:
25 May 2019 12:14 pm