श्री गंगानगर

रेल से कटने से एक की मौत

रामसिंहपुर
less than 1 minute read
Train
रेल से कटने से एक की मौत

-मृतक की पत्नी ने दर्ज करवाई मर्ग
-मानसिक रूप से था परेशान, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

मंडी के 59 जीबी रेलवे लाइन पर सोमवार सुबह रेल के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने मर्ग दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थानाधिकारी सतपाल सिहाग ने बताया की मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पति 59 जीबी निवासी हरदीपसिंह पुत्र जोगासिंह जटसिख मानसिक रूप परेशान था। इस कारण वह छोटी छोटी बातों पर क्लेश करता रहता था। वह सोमवार को बिना बताये घर से चला गया। अनूपगढ़ से सूरतगढ जाने वाली पैंसेजर रेल के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रामसिंहपुर पुलिस मौके पर पंहुची और मंडी के राजकीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद