श्री गंगानगर

नशे की हालत में चला आ रहा था वह, सामने से आई धड़धड़ाती रेल, फिर हुआ कुछ ऐसा…..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Train
नशे की हालत में चला आ रहा था वह, सामने का आई धड़धड़ाती रेल, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

श्रीकरणपुर.

कस्बे से बाहर गजसिंहपुर मार्ग पर अंडरब्रिज के निकट सोमवार सुबह लोको पायलट की सूझबूझ से रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रहे एक व्यक्ति की जान बच गई। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और खुदकुशी करने आ रहा था। सूचना मिलने पर काफी लोग वहां एकत्र हो गए। और करीब पांच मिनट तक ट्रेन वहां रुकी रही।


यह था मामला

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार सुबह करीब दस बजे सूरतगढ़ की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी जैसे ही फाटक पार कर निकली। तो अंडरब्रिज के निकट सामने से एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर आने का प्रयास कर रहा था। इससे पहले कि गाड़ी गति पकड़ती लोको पायलट ने व्यक्ति को देख लिया और वहां पहुंचने से पहले ही गाड़ी को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोको पायलट ने इंजन से उतरकर व्यक्ति को ट्रैक से नीचे की ओर उतारा और रेलवे स्टेशन पर घटना की सूचना दी।

करीब पांच मिनट रुकने के बाद गाड़ी वहां से रवाना हो गई। उधर, नशे की हालत में बेसुध व्यक्ति के कपड़ों से शराब केे दो पव्वे भी बरामद हुए। मौके पर एकत्र हुए लोगों में से एक ने उसकी पहचान गांव रड़ेवाला के लीलू नायक के रूप में की और परिजन को सूचना दी। घटना के करीब दस मिनट बाद गांव से आए कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक वह शादीशुदा है। और अक्सर नशे की हालत में रहता है। सहायक स्टेशन मास्टर पी.कृष्णमूर्ति ने बताया कि घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई थी।

Updated on:
08 Oct 2018 08:48 pm
Published on:
08 Oct 2018 08:44 pm
Also Read
View All
Sri Ganganagar: रेस्टोरेंट के उद्घाटन पर भाई ने बुलाया, हादसे में पति-पत्नी की मौत, मातम में बदली खुशियां

बिहार में 131 करोड़ का घोटाला: राजस्थान में BJP नेता पर ED ने कसा शिकंजा, 2.92 करोड़ कैश और अहम दस्तावेज जब्त

Rajasthan: ऑनलाइन शॉपिंग पर फर्जी रिटर्न करके रिश्तेदारों को महंगे में बेच देते प्रोडक्ट, गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में बदमाशों और पुलिस का आमना-सामना: पंजाब बॉर्डर पर पुलिस ने घेरा तो पुल से नीचे कूदे बदमाश, हथियार बरामद

रजिस्ट्री 5 लाख की, सौदा 50 लाख का! श्रीगंगानगर की निजी कॉलोनियों में जमीन खरीद-फरोख्त पर बड़े खुलासे की संभावना