श्री गंगानगर

मेडिकल कॉलेज से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

-युवाओं ने की मेडिकल कॉलेज निर्माण शुरू करने की मांग -गंगानगर युवा मोर्चा ने लगाया धरना
2 min read
protest
protest

श्रीगंगानगर.

गंगानगर युवा मोर्चा ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर धरना लगाकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि मेडिकल कॉलेज निर्माण से इलाके में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। उनका कहना था कि गैर राजनीतिक मंच के जरिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाना संगठन का उद्देश्य है।

नेतेवाला के सरपंच सुरेंद्र पारीक ने कहा कि वर्तमान समय में शहर में राजकीय चिकित्सालय में सुविधाएं नहीं होने से रोगी परेशान होते हैं, अगर मेडिकल कॉलेज शुरू हो तो यहां विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे और रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बात मनवाने के लिए सिर गिनवाने जरूरी है, ऐसे में लोगों का आंदोलन से जुडऩा जरूरी है।

विजय जिंदल ने कहा कि युवाओं ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय है, उनके इस कार्य में वे उनके साथ हैं। गुरुद्वारा बाबा दीपसिंह शहीद के सेवादार तेजेंद्रपालसिंह टिम्मा ने मेडिकल कॉलेज को इलाके की मांग बताते हुए कहा कि संघर्ष की जीत भी होती है।

बिहाणी शिक्षा न्यास अध्यक्ष जयदीप बिहाणी ने कहा कि शहर की जनता ने मेडिकल कॉलेज के लिए हुंकार भरी है, जो मेडिकल कॉलेज निर्माण में सहयोगी होगी।। कार्यक्रम को गंगानगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवकरण नायक, हरीश कपूर, अनिल गोदारा, मोहनपुरा के हरकेवलसिंह, दुपहिया वाहन संघ के महेंद्रपाल, महर्षि दयानंद महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष शशिकांत कालेरा, महामंत्री पलविंद्रसिंह, शुभम ध्यानियां सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Published on:
15 Dec 2017 09:39 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

Rajasthan Farmer Protest: सिंचाई के पानी को लेकर अनूपगढ़-घड़साना में किसान आंदोलन तेज, NH-911 पर किया चक्का जाम

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष