श्री गंगानगर

केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं…नवाचारी गतिविधि आधारित शिक्षण भी जरूरी

लेवल टू शिक्षकों का विद्यालय आधारित आकलन एवं नवाचारी प्रशिक्षण जारी, पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज
2 min read
केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं...नवाचारी गतिविधि आधारित शिक्षण भी जरूरी
श्रीकरणपुर. शिक्षक प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान संबोधित करते सीबीइओ व अन्य संदर्भ व्यक्ति। -पत्रिका

श्रीकरणपुर. केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए के लिए नवाचार व गतिविधि आधारित शिक्षण भी जरूरी है। सीबीइओ सुरेंद्र अरोड़ा ने गुरुवार को यह बात सीसीआर मेमोरियल कॉलेज में जारी लेवल टू शिक्षकों के विद्यालय आधारित आकलन एवं नवाचारी शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के निरीक्षण के दौरान कही।

सरकारी स्कूलों की उच्च प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने वाले लेवल टू के शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीबीइओ अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का विजन बच्चों का सर्वांगीण विकास व उच्चतर गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। सीबीइओ ने प्रशिक्षण में सिखाए विभिन्न नवाचारों व गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में महत्वपूर्ण बताया और शिक्षण के दौरान इनका उपयोग करने का आह्वान किया। सीबीइओ ने शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन का पाठ भी पढ़ाया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक सरदूल सिंह ने नई शिक्षा नीति के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने में प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों व महत्व संबंधी जानकारी भी दी। केआरपी रोहित गुम्बर ने गतिविधि आधारित शिक्षण की अवधारणा पर प्रकाश डाला।

मिल रहा अच्छा वेतन, परिणाम भी अच्छा होना चाहिए...

निरीक्षण के दौरान सीबीइओ ने कहा कि शिक्षक समाज का प्रेरणा-स्त्रोत है। बेहतर समाज का निर्माण करने में शिक्षक की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षक को अच्छा वेतन मिल रहा है इसलिए परिणाम भी अच्छे आने चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अधिगम लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षकों को सक्रिय रहकर दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। संदर्भ व्यक्तियों (केआरपी) पार्वती, कोमल, विनोद कंवर, भंवर लाल, रोहित गुम्बर, रामप्रकाश मौर्य, सुनील खाटोड़, गुरविंद्र सिंह, अमनदीप सिंह व जगमेल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

335 बुलाए, 292 शिक्षक ले रहे प्रशिक्षण...

प्रशिक्षण प्रभारी अविनाश नारंग ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत ब्लॉक के 335 संभागियों को बुलाया गया। इसमें औसतन 292 शिक्षकों ने उपस्थिति दी। उन्होंने बताया सीसीएल, मेडिकल लीव या पदोन्नति संबंधी कारणों के चलते कई शिक्षक अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान व्याख्याता कर्म सिंह, छिंद्रपाल सिंह, रवि कुमार व मनोज कुमार सहित अन्य ने व्यवस्था में सहयोग किया।

Published on:
22 Feb 2024 08:27 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश