श्री गंगानगर

Video : न्यूनतम तापमान बढ़ा, सर्दी फिर भी तेज

-शहर में सुबह और देर रात जल रहे हैं अलाव -शहर के बाहरी इलाकों में सर्दी ज्यादा तेज
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2018, 9:13 PM IST
weather
weather

श्रीगंगानगर.

माघ के पहले सप्ताह में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। दिन में खिलने वाली धूप भले ही दिन के समय सर्दी से कुछ राहत का एहसास करवाती हो लेकिन अल सुबह और देर रात सर्दी के तेवर बेहाल करने वाले हैं।इस दौरान सड़कों पर निकलने वाले शॉल और स्वेटर पहने नजर आए। देर शाम अलाव ताप कर सर्दी से राहत पाई, वहीं देर रात सड़क किनारे लगने वाले गाजर पाक और सूप के ठेलों पर भी लोगों का तांता लगा रहा।


इससे पूर्व सुबह दिन की शुरुआत में कोहरा नहीं होना लोगों के लिए राहत भरा रहा। सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों के वाहनों की गति अपेक्षाकृत अधिक रही। इस दौरान चाय की थडिय़ों पर लोगों के समूह जुटे नजर आए।सुबह नौ बजे के आसपास धूप निकली लेकिन इसमें ठंडक का एहसास था। इस दौरान सड़कों पर निकले विद्यार्थी सर्दी से परेशान दिखे। दिन में धूप निकलने से सड़कों पर रौनक नजर आई जबकि शाम ढलने के साथ एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया। शाम को सर्दी के कारण बाजार में रौनक अपेक्षाकृत कम रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चौबीस घंटे के दौरान मौसम यथावत बना रहेगा। इस दौरान सर्दी का असर भी बना रहेगा तथा दिन में सामान्य परिस्थितियां रह सकती है। इसके बाद सर्दी बढऩे की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 84 प्रतिशत तथा शाम को 46 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली इंटरसिटी रद्द, हरिद्वार भी हो चुकी है रद्द
दिल्ली इंटरसिटी को गुरुवार सुबह रद्द कर दिया गया। इससे पूर्व बुधवार को हरिद्वार इंटरसिटी रद्द की गई थी। दोनों ही इंटरसिटी के घंटों लेट चलने के कारण ये सवारी गाडिय़ां पिछले कई दिनों से बेपटरी हो रही थी। सुबह जाने वाली दोनों इंटरसिटी शाम के समय रवाना हो रही थी। हरिद्वार और दिल्ली इंटरसिटी में यात्री भार भी लगातार काफी कम हो रहा है। हरिद्वार से आने वाले इंटरसिटी के रैक चार घंटे मेन्टीनेस के बाद दिल्ली इंटरसिटी के रूप में रवाना किए जाते हैं। जबकि, दिल्ली इंटरसिटी के रैक गंगानगर पहुंचने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होते हैं। बुधवार शाम 05.10 बजे की दिल्ली इंटरसिटी दोपहर तीन बजे श्रीगंगानगर पहुंची। इसी तरह शाम सवा 6 बजे आने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चल रही है। रेलवे सूत्रों का कहना है कि उत्तरी भारत में कोहरे के चलते रेल सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम