श्री गंगानगर

Video: तीन मासूम बच्चों को लेकर मां ने नहर में लगाई छलांग

बाजूवाला में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई।

2 min read
 canal for three innocent children
तीन मासूम बच्चों को लेकर मां ने नहर में लगाई छलांग

रायसिंहनगर.

बाजूवाला में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। अपनी कोख से जन्मे तीन मासूमों को एक एक कर नहर में फेंक दिया तथा अंत में खुद भी नहर में छलांग लगा गई। इसी दौरान नहर की पुलिया से गुजर रहे गांव के ही एक युवक गिरधारी पुत्र किशनाराम बावरी ने महिला व उसकी आठ साल की एक बेटी को बचा लिया जबकि पांच साल की बच्ची रचना की मृत्यु हो गई। महिला के नौ माह के मासूम बच्चे की देर शाम तक तलाश जारी थी।

जानकारी अनुसार बाजूवाला में साइकिलों व मोटरसाइकिलों का पंक्चर निकालकर परिवार चलाने वाले उम्मेदराम मेघवाल की पत्नी माया मंगलवार दोपहर को अपने तीनों बच्चों को लेकर गांव से कच्चे रास्ते होते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर बने शिव मंदिर के पास गई। वहां नहर के किनारे अपने तीनों बच्चों को बारी-बारी से नहर में फेंक दिया तथा अंत में खुद भी नहर में छलांग लगा गई। हादसे के समय गांव का ही गिरधारी नामक युवक नहर की पुलिया से अपनी बाइक लेकर गुजर रहा था कि उसने माया को नहर में छलांग लगाते हुए देख लिया।

उसने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से जैसे तैसे कर माया व उसकी आठ साल की बेटी काजल को नहर में से बाहर निकाल लिया जबकि पांच साल की रचना व नौ माह के मासूम बच्चे सीयाराम को नहीं बचा पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बच्चे की तलाश शुरु करवाई। पुलिस ने परिजनों से भी हादसे के कारणों की जानकारी ली। गोताखोर बुलाए, लगाए जाळ मौके पर मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक इन्द्रसिंह ने बताया कि फिलहाल महिला के पति उम्मेदराम ने पुलिस को नहर में पैर फिसलने की जानकारी दी है। लेकिन फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होने बताया कि गोताखोर बच्चे के शव की तलाश कर रहे है वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर पर जगह जगह जाळ लगाकर बच्चे के शव की तलाश कर रहे है।

Updated on:
13 Sept 2017 09:12 am
Published on:
13 Sept 2017 07:51 am