श्री गंगानगर

Video: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटरसाइकिल व चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 7:19 AM IST
Bike robbery gang
मामले में गिरोह के तीन आरोपित रिमाण्ड पर है तथा दो ओर आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया है।

सूरतगढ़.

सदर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दस मोटरसाइकिल व चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया है। इस मामले में गिरोह के तीन आरोपित रिमाण्ड पर है तथा दो ओर आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की ओर वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई है। सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सदर थाना में पत्रकारों को बताया कि 12 फरवरी को सूरतगढ़ के वार्ड 17 निवासी चम्पालाल पुत्र महेन्द्रपाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि 7 फरवरी रात्रि को भगवानसर के गणेश ईंट उद्योग से अज्ञात व्यक्ति उसका न्यू हालेण्ड ट्रैक्टर मय ट्रॉली सहित ले गया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इसमें सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक उपनिरीक्षक हनुमान प्रसाद, हैड कांस्टेबल भागीरथ, कांस्टेबल विजय सिंह, राधेश्याम, देवीलाल, नागरमल शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि इस मामले में मुखबीरों व विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तो 21 फरवरी को प्रेमनगर (अनूपगढ़) निवासी हैप्पी उर्फ गौरव पुत्र गणेशाराम, 19 पीटीडी निवासी मंगासिंह उर्फ राजू पुत्र सुखदेव सिंह व 16 पीटीडी निवासी गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया। आरोपितों से अदालत में पेश कर 26 फरवरी तक रिमाण्ड पर लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने दस मोटर साइकिल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी करने तथा आगे बेचान करना स्वीकार किया। इस मामले में मोटरसाइकिल खरीद फरोख्त करने के आरोपित 83 आरबी निवासी विक्रम सिंह पुत्र हंसराज जाट व प्रेम नगर(अनूपगढ़) निवासी अंकित उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेन्द्र सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर चोरी के खरीदे हुए मोटरसाइकिल बरामद किए। पुलिस को अबतक दस मोटरसाइकिल व एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद किया है।

Updated on:
26 Feb 2018, 7:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन