श्री गंगानगर

गांव की गलियों में बैटल ऑफ सारागढ़ी

-पूरे दिन सैट तैयार करने में जुटे रहे कारीगर
2 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 8:25 AM IST
movie shooting
गांव की गलियों में बैटल ऑफ सारागढ़ी

श्रीगंगानगर/मिर्जेवाला.

घास फूस से बने मचान, किले जैसा बड़ा मुख्यद्वार, एक तरफ बनी कुछ गुंबद जैसी आकृतियों के बीच इन दिनों शहर के करीब 18 किलोमीटर दूर गांव मटीली राठान में गूंज रहा है लाइट, कैमरा, एक्शन । जी हां, इन दिनों यहां चल रही है फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ की शूटिंग। फिल्म के मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा और सुरीली हैं। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म के लिए गांव को जंग के मैदान जैसा स्वरूप दिया गया है। लकड़ी से शानदार सैट बनाया गया है। इसे दिया गया है अफगानी लुक।


गांव की गलियों से होते हुए शूटिंग स्थल पर पहुंचते ही एहसास होता है करीब सवा सौ साल पहले के माहौल का। फिल्म की कहानी वर्ष 1897 में सेना के एक हवलदार के नेतृत्व में युद्ध लड़ रहे कुछ सैनिकों की है। अफगान सैनिकों के सारागढ़ी पोस्ट पर कब्जा करने के बाद इसे छुड़वाने और इस दौरान हुए एक युद्ध की कहानी है, 'बैटल ऑफ सारागढ़ीÓ। इलाके में इन दिनों इसी कहानी का फिल्मांकन किया जा रहा है। इसमें पंजाब की पृष्ठभूमि के कारण इस इलाके को शूटिंग के लिए चुना गया है। फिल्म का नायक ईशरसिंह (रणदीप हुड्डा) सेना में कार्यरत है तथा उसके नेतृत्व में सारागढ़ी पोस्ट को छुड़वाने के लिए लड़ाई लडऩे का जिक्र फिल्म की पटकथा में है। वहीं फिल्म की नायिका सुरीली पर भी फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए जा रहे हैं।

पुरानी मस्जिदें दिखाती हैं अफगानी लुक
इस लोकेशन को चुनने के पीछे सीधे तौर पर यहां बनी पुरानी मस्जिद और कच्चे मकान आधार नजर आते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि आजादी से पहले यह इलाका मुस्लिम बहुल रहा है। आजादी के बाद यहां से अधिकांश मुस्लिम परिवार तो पलायन कर गए लेकिन पुरानी मस्जिद अब भी बनी हुई हैं। संभवत: मस्जिद की दूर से नजर आती मीनारें ही इस इलाके को चुनने का कारण रही होंगी। गांव के बीच में बने फिल्म के सैट को भी अफगानी लुक देने के लिए कुछ उसी तरह के भवन बनाए गए हैं। कई ग्रामीणों को भी शूटिंग में शामिल किया गया है।


कमीनपुरा में हो चुकी है शूटिंग
दो दिन पहले फिल्म की शूटिंग केसरीसिंहपुर क्षेत्र के गांव कमीनपुरा मेंं भी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग के लिए आसपास के दो तीन गांवों की लोकेशन चुनी गई है। फिल्म का सैट तैयार करने के लिए सोमवार को पूरा दिन यूनिट जुटी रही। शाम करीब छह बजे तक सैट तैयार किया जा रहा था। सैट की सुरक्षा के लिए विशेष निजी सुरक्षा दस्ता भी लगाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर