श्री गंगानगर

नगरपालिका अध्यक्ष एससी वर्ग के लिए आरक्षित

सूरतगढ़. स्वायत शासन विभाग की ओर से जयपुर में नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गया।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2019, 1:02 AM IST
नगरपालिका अध्यक्ष एससी वर्ग के लिए आरक्षित
नगरपालिका अध्यक्ष एससी वर्ग के लिए आरक्षित

सूरतगढ़. स्वायत शासन विभाग की ओर से जयपुर में नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। अध्यक्ष पद की सीट के लिए स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस व भाजपा में चुनाव को लेकर सरगर्मिया तेज हो गई है।
स्वायत शासन विभाग की ओर से 196 नगर निकायों के लिए लॉटरी निकाली गई। सूरतगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार जताने वालों के साथ साथ राजनैतिक दलों की नजर भी इस लॉटरी रही। शाम को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लॉटरी निकली तो कई अध्यक्ष पद के दावेदारों के सपने टूट गए। वहीं कईयों हौंसले बुलंद हो गए। कांग्रेस व भाजपा अब दोनों ही वार्डों में जीत के दावेदारों को मैदान में उतारेंगे। इसके लिए आगामी दिनों में वार्ड प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन
नगरपालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित होने के साथ ही कांग्रेस व भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगाजल मील के निवास पर शाम को ही कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। पूर्व विधायक गंगाजल मील, पीसीसी सदस्य हनुमान मील ने कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका चुनाव को लेकर चर्चा की। पीसीसी सदस्य हनुमान मील ने बताया कि पार्टी सभी वार्डों में मजबूत प्रत्याशियों को उतारेगी, ताकि कांग्रेस का बोर्ड बन सके। इस संबंध में शीघ्र ही पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए स्थिति साफ होने के बाद नगरपालिका चुनाव की तैयारियां ओर तेज कर दी जाएगी। वही विधायक रामप्रताप कासनियां के निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका चुनाव पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि पार्टी के दिशा निर्देशानुसार उम्मीदवार तय होंगे। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष महेश सेखसरिया ने बताया कि नगरपालिका चुनाव को लेकर सोमवार सुबह ग्यारह बजे व्यापार मण्डल में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें चुनाव प्रभारी पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची, सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनियां शामिल होंगे।

Updated on:
21 Oct 2019, 1:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम

Rajasthan Railway Track Blast: पति गिरफ्तार हुआ तो पाक हैंडलर्स के संपर्क में आई महकदीप, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवती की किसने की थी मदद?