श्री गंगानगर

दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया, बोर्ड किये जब्त

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Market
दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया, बोर्ड किये जब्त

-नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान


सूरतगढ़.

नगर पालिका के दल ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से बाजारों में दुकानों के आगे रखे सामान को हटाने की कार्रवाई कर बोर्ड जब्त किए। ट्रैफिक प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि पालिका कर्मियों के सहयोग से शनिवार सुबह बीकानेर रोड, स्टेशन रोड, छवि सिनेमा रोड, सब्जी मंडी आदि स्थानों से दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्ड और अन्य सामान जब्त कर दुकानदारों को भविष्य में सडक़ पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी ।

इस कार्य में प्रभारी उमाशंकर के नेतृत्व में ट्रैफिक कर्मियों ने नगर पालिका का सहयोग किया । गौरतलब है कि शहर के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने थड़ो की सीमा से बाहर जाते हुए करीब छह फीट तक सामान रख सडक़ों को संकुचित कर दिया है । वहीं सब्जी मंडी से भी बार-बार थडिय़ां हटाने के बावजूद सब्जी विक्रेता बेतरतीब तरीके से दुकानों के बाहर कई फीट तक सब्जी के टोकरे रख यातायात में बाधा उत्पन करते हैं ।

Published on:
22 Dec 2018 06:42 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद