श्री गंगानगर

मंडी में सरसों की आवक शुरू, ऑयल-नमी जांच मशीन खराब

Feature image

श्रीगंगानगर.कृषि प्रधान जिले में इस बार सरसों की फसल अच्छी बताई जा रही है। उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी बेहतर होने से किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन कृषि उपज मंडी समिति अनाज श्रीगंगानगर में ऑयल और नमी जांच मशीन खराब होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई धानमंडी में सोमवार को सरसों की 6893 क्विंटल आवक दर्ज की गई। यहां सरसों का औसत भाव 6227 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि न्यूनतम भाव 5750 रुपए और उच्चतम भाव 6392 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। राज्य सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। सरकारी खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन जारी है और 25 मार्च से एमएसपी पर खरीद शुरू होने की संभावना है।

27 लाख की लागत से स्थापित की थी मशीन

मंडी में स्थापित ऑयल और नमी जांच मशीन में तकनीकी खराबी आने से तीन-चार दिन से जांच कार्य बंद है। व्यापारी सामान्यत: सरसों में ऑयल और नमी की मात्रा के आधार पर ही भाव तय करते हैं। श्रीगंगानगर और लालगढ़ की अनाज मंडियों में करीब 27 लाख रुपए की लागत से यह मशीनें लगाई गई थीं, ताकि किसानों को मंडी में ही नि:शुल्क जांच सुविधा मिल सके।

सरसों का हाल एक नजर मे

  • एमएसपी: 6200 रुपए प्रति क्विंटलसोमवार को आवक: 6893 क्विंटल
  • औसत भाव: 6227 रुपए प्रति क्विंटलन्यूनतम भाव: 5750 रुपए
  • उच्चतम भाव: 6392 रुपएसरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन: जारी
  • एमएसपी पर खरीद की संभावित शुरुआत: 25 मार्च

वर्जन

  • मंडी में ऑयल टेस्टिंग मशीन की एएमसी करवा दी गई है। मंगलवार को इंजीनियर आकर मशीन को दुरुस्त कर देगा। मंडी में सरसों की आवक भी शुरू हो चुकी है।
  • महिपाल सिंह माली, सचिव एवं क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, कृषि उपज मंडी समिति अनाज, श्रीगंगानगर
Updated on:
17 Mar 2026 12:37 pm
Published on:
17 Mar 2026 12:37 pm
Also Read
View All
कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त